आज दिल्ली जाएंगे एमपी के नवनिर्वाचित 29 सांसद:सीएम डॉ. मोहन 12 बजे होंगे रवाना

Updated on 06-06-2024 12:13 PM

मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित सभी 29 सांसद आज रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सभी से कल शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक में उपस्थित रहने को कहा है। सांसदों के अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव और दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल को भी दिल्ली बुलाया गया है।

सीएम डॉ. मोहन आज 12 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा शाम 4:30 बजे और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।

कल होगी संसदीय दल की बैठक

दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में कल शुक्रवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। मालूम हो कि बुधवार को एनडीए में शामिल दलों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लग चुकी है।

पहली बार MP की सभी 29 सीटों पर जीती बीजेपी

4 जून को आए चुनाव परिणामों में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। पहली बार ऐसा हुआ जब मप्र की सभी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव जीते। 2014 के चुनाव में 27 और 2019 भाजपा को 28 सीटें मिली थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.