ट्रेन में भिक्षावृत्ति कर रहे थे 3 बच्चे, रेस्क्यू:भोपाल से नर्मदापुरम के बीच चेंकिंग; बाल निकेतन भेजा

Updated on 03-07-2025 11:45 AM

ट्रेन में भिक्षावृत्ति करते हुए तीन बच्चों का आरपीएफ जवानों ने रेस्क्यू किया है। बच्चे भोपाल से नर्मदापुरम के बीच दौड़ने वाली ट्रेन में भिक्षावृत्ति कर रहे थे। भोपाल लाने के बाद उन्हें बाल निकेतन भेजा गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया, एसआई अवधेश कुमार एवं आरक्षक कृष्ण कुमार बुधवार को गाड़ी संख्या 22538 में नर्मदापुरम से भोपाल तक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्लीपर कोच में एक बालक और दो बालिकाओं को यात्रियों से भीख मांगते हुए पाया। पूछताछ में बच्चों ने अपने नाम व पते बताए, जो इटारसी नर्मदापुरम के रहने वाले हैं। बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता काम पर चले जाते हैं और वे अपना खर्च चलाने के लिए ट्रेनों में भीख मांगते हैं।

भोपाल लाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया आरपीएफ टीम ने तीनों बच्चों को आरपीएफ पोस्ट भोपाल लाई और फिर बाल कल्याण समिति सदस्य धनीराम पंवार को सूचित किया। उनके निर्देशानुसार तीनों बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बाल निकेतन भवन हमीदिया रोड भोपाल में भेजा गया।

मानव तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल रेल प्रशासन इस प्रकार की कार्रवाई के जरिए मानव तस्करी एवं बाल शोषण के विरुद्ध जागरूकता और सतर्कता बना रहा है। ताकि, सफर के दौरान यात्री भी रेलवे को जानकारी दे सके। जिससे समय रहते बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.