3 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच:नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी पर गबन का आरोप

Updated on 18-12-2024 12:46 PM

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला के खिलाफ जांच शुरू की गई है। नगर निगम ने जांच कमेटी का जिम्मा अपर आयुक्त निधि सिंह को दिया है। कमेटी में अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर और सहायक आयुक्त एकता अग्रवाल भी शामिल है।

यह समिति सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की ओर से मुख्यमंत्री को की गई लिखित शिकायत की जांच करेगी। विधायक डोडियार ने शुक्ला पर फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपए का गबन करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, जनसंपर्क अधिकारी शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को सिरे से नकार दिया।

आरोप... टेंट, माला और नाश्ते के फर्जी बिल बनाए शिकायत में आरोप लगाए हैं कि सालों से जनसंपर्क शाखा में जमे जनसंपर्क अधिकारी शुक्ला ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए टेंट, चाय-नाश्ते और स्वागत समारोह के नाम पर फूल मालाओं के लाखों रुपए के फर्जी बिल लगाकर राशि निकाली है। यही नहीं अन्य मदों की राशि भी जनसंपर्क विभाग में खर्च किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

सक्षम स्वीकृति अनुसार ही जनसंपर्क शाखा की ओर से काम कराए जाते हैं। भुगतान की कार्रवाई भी सक्षम अधिकारियों की ओर से की जाती है। मेरे पास कोई वित्तीय अधिकार नहीं है। ऐसे में किसी भी तरह की अनियमितता का प्रश्न ही नहीं है।

- प्रेमशंकर शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी, नगर निगम

शिकायत की जांच के लिए नियमानुसार जांच कमेटी बनाई गई है जो जांच करके अपना प्रतिवेदन देगी। - वरुण अवस्थी, अपर आयुक्त, नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.