सरकार को भेजेंगे नाम बदलने के 3 प्रस्ताव:भोपाल के हमीदिया अस्पताल, कॉलेज-स्कूल के नाम बदलेंगे

Updated on 09-08-2025 01:23 PM

भोपाल रियासत के नवाब हमीदउल्ला के नाम से बने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया हॉस्पिटल, कॉलेज और स्कूल के नाम बदलने की प्रक्रिया तेज हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव की मंजूरी के पास अब इसे सरकार को भेजा रहा है। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के ऑफिस से प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया है। आगे की प्रक्रिया अब कमिश्नर हरेंद्र नारायण करेंगे।

इधर, अस्पताल, कॉलेज और स्कूल के नाम बदलने को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद पहले ही आमने-सामने आ चुके हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी विरोध जता चुके हैं। इसी बीच निगम ने आगे की प्रक्रिया की है।

प्रस्ताव पर जमकर हो चुका हंगामा इससे पहले 24 जुलाई को नगर निगम परिषद की बैठक हुई थी। जिसमें बीजेपी पार्षद देवेंद्र भार्गव ने नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा था कि नवाब हमीदुल्ला गद्दार थे, यह मैं ही नहीं पूरे भोपाल के देशभक्त मानते हैं।

सबको पता है कि भोपाल की रियासत को नवाब हमीदुल्ला ने 2 साल तक भारत में विलय नहीं होने दिया, बल्कि वे पाकिस्तान में शामिल कराना चाहते हैं। वे पाकिस्तान का वजीर बनना चाहते थे। ये मेरे शब्द नहीं है, बल्कि इतिहास है।

इसके लिए देशभक्तों को विलीनीकरण आंदोलन चलाना पड़ा। हमीदुल्ला ने यह नौबत पैदा कर दी थी। आंदोलन करने वाले राष्ट्रभक्तों पर नवाब ने गोलियां चलवाई। क्या ये देशभक्ति की श्रेणी में आता है? वह देश का गद्दार था। ये प्रमाण है। कांग्रेसी साथ देते हैं, ये भी सामने आ चुका है।

जब बीजेपी के पार्षद देवेंद्र भार्गव प्रस्ताव को रख रहे थे, तो कांग्रेसी पार्षदों को भारत माता की जय बोलना था लेकिन वे राष्ट्रभक्तों को गोली से भुनने और तिरंगे का अपमान करने वालों के साथ थे। हंगामे के बीच नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया था। इसके बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पत्र भी लिख चुके अध्यक्ष निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने जून में भी सीएम को लिखे पत्र में नवाब हमीदुल्ला के नाम से भोपाल में संचालित हमीदिया अस्पताल, कॉलेज और स्कूल का नाम बदलकर राष्ट्रभक्तों के नाम से किए जाने की मांग की थी।

पत्र में लिखा कि निगम को सड़कों और चौराहों के नामकरण करने का अधिकार है। इसलिए सितंबर-23 में हमीदिया रोड का नाम बदलकर गुरुनानक मार्ग कर दिया गया है। चूंकि, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल समेत अन्य संस्थाओं के नाम परिवर्तन करने का अधिकार भोपाल निगम को नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन्हें बदलें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.