3 सरिए शरीर के आर-पार, डॉक्टरों ने बचाई जान, एमपी के ऊर्जा मंत्री ने मिलते ही कर दी ऐसी घोषणा की हो रही चर्चा, जानें

Updated on 03-11-2024 12:23 PM
ग्वालियर: रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के दौरान गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर के आर पार तीन सरिए हो गए। सरिया की शैया पर वह ग्वालियर अस्पताल पहुंचा। वहां पीड़ित छोटू जाटव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छोटू जाटव के साथ स्टेशन परिसर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर दु:ख व्यक्त किया। साथ ही छोटू के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर रहे डॉक्टरों से चर्चा की।

दरअसल, रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान ऊपर काम करते हुए छोटू जाटव नीचे लगे सरियों पर आकर गिर गया था। इस घटना में उसके शरीर में तीन सरिये आर पार हो गए थे। घायल अवस्था में जयारोग्य अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्परता से उपचार करते हुए उसकी जान बचाई। तीन सरियों द्वारा गंभीर चोटिल होने के बावजूद चिकित्सकों ने लगातार मेहनत और समर्पण से पीड़ित का जीवन बचा लिया।

परिवार को 40 हजार की आर्थिक सहायता


ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी शनिवार को जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर छोटू जाटव का हालचाल जाना। वहां उन्होंने मजदूर युवक के परिवार को 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से छोटू के इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए चर्चा की।


डॉक्टरों का किया सम्मान


इस अवसर पर उन्होंने छोटू के परिजनों को भरोसा दिलाया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो छोटू के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सेवा में लगे डॉक्टरों का सम्मान भी किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.