रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस की 30 प्रतिशत बर्थ बुक

Updated on 26-06-2023 06:02 PM
 भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) से जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की 30 प्रतिशत बर्थ बुक हो चुकी है लेकिन भोपाल से इंदौर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार देर रात तक रेलवे ने बुकिंग की अनुमति नहीं दी थी।

इस ट्रेन को देर रात पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) पर फीड किया गया है लेकिन बुकिंग शुरू नहीं होने से यात्रियों को मूल किराया पता नहीं चल पा रहा है।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उक्त ट्रेन को भी बुकिंग के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया बुकिंग खुलते ही सामने आ गया है। इस ट्रेन में रानी कमलापति से जबलपुर के बीच चेयरकार श्रेणी में यात्रा करने के लिए 1055 रुपये व एक्जीक्यूटिव श्रेयरकार श्रेणी में सफर करने के लिए 1880 रुपये चुकाने होंगे।


दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी

- भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (20912):- यह ट्रेन भोपाल से शाम 7.25 बजे रवाना होगी, जो रात 9.35 बजे उज्जैन व रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

-इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस (20911):- यह ट्रेन इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलकर सुबह 7.15 बजे उज्जैन और सुबह 9.35 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

-रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20173):- यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से शाम सात बजे चलकर शाम 7.51 बजे नर्मदापुरम, रात 8.15 बजे इटारसी, रात 9.15 बजे पिपरिया, रात 10.15 बजे नरसिंहपुर और रात 11.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

जबलपुर-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (20174):- यह ट्रेन सुबह छह बजे जबलपुर से चलकर, सुबह 6.55 बजे नरसिंहपुर, सुबह 7.55 बजे पिपरिया, सुबह 8.55 बजे इटारसी, सुबह 9.23 बजे नर्मदापुरम और सुबह 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

पहले दिन छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव लेकर चलेंगी दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस अपने शुभारंभ वाले दिन निर्धारित स्टेशनों के अलावा छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव लेकर चलेंगी। इन स्टेशनों पर स्वागत किया जाएगा। इधर कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही है। अधिकारियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार को निरीक्षण कर तकनीकी जांच की गई।इन स्टेशनों पर होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत

20173 रानी कमलापति स्टेशन-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

27 जून को औबेदुल्लागंज स्टेशन, गाडरवारा स्टेशन, श्रीधाम स्टेशन पर इलाके के जन प्रतिनिधि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे।

20912 भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस

पहले दिन 27 जून को भाेपाल स्टेशन, सीहोर स्टेशन, मक्सी स्टेशन, शुजालपुर स्टेशन, उज्जैन स्टेशन और इंदौर स्टेशन पर रूकेगी। इस दौरान सभी स्टेशनों पर इलाके के जन प्रतिनिधि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत फूल-माला के साथ स्वागत करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.