यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन कचरा पीथमपुर पहुंचा...:सीएम ने ‘विरोध’ करने वाले कैलाश को दिया ‘शांति’ का जिम्मा

Updated on 03-01-2025 12:14 PM

यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा पीथमपुर पहुंचने के साथ विरोध और सियासत तेज हो गई है। कचरा जलाने के विरोध में गुरुवार को स्कूली बच्चों, युवा, नेताओं व व्यापारियों ने भी रैली निकाली। शुक्रवार को नगर बंद का आह्वान किया गया है। पीथमपुर बचाओ समिति ने दिल्ली के जंतर-मंतर धरना दिया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने कचरा जलाए जाने पर चिंता व्यक्त की।

इस बीच, सरकार ने​ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विरोध दूर करने का जिम्मा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिया है। वह जनप्रतिनिधियों से बैठक करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश, वैज्ञानिक रिपोर्ट्स और परीक्षण के नतीजों की जानकारी देकर उनकी चिंताओं को दूर करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीथमपुर में कचरे का निस्तारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत सावधानीपूर्वक हो रहा है। इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। सीएम ने कहा कि कचरे में 60% स्थानीय मिट्टी, 40% रासायनिक अपशिष्ट हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस कचरे का विषैला प्रभाव 25 वर्षों में खत्म हो जाता है।

कचरे का 3 बार ट्रायल हो चुका, इसके बाद निस्तारण सीएम ने कहा कि कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया को नीरी, एनजीआरआई, आईआईसीटी और सीपीसीबी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की निगरानी में किया गया। 2013, 2014 और 2015 में पीथमपुर में हुए तीन ट्रायल रन सफल रहे, जिनमें पर्यावरण या स्थानीय क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पाया गया।

कचरा जलाने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई। बुधवार को दिनभर कंटेनर खड़े रहे। तारपुरा गांव के रहवासी इलाके से सटी कंपनी की बाउंड्रीवाल पर तार फेंसिंग लगाने का काम चलता रहा।

कचरे की राख को कैप्सूल में भरकर दफनाया जाएगा

इससे पहले कचरा 12 कंटेनर में गुरुवार तड़के 4:16 बजे पीथमपुर स्थित रामकी इनवायरो परिसर में पहुंचा। भोपाल से बुधवार रात 9 बजे कंटेनर निकलने के बाद से पुलिस अलर्ट पर थी। रात 1:30 बजे पुलिस ने कंपनी के आसपास के 200 मीटर एरिया को सील कर दिया।

कंटेनर पीथमपुर पहुंचे तो ड्रोन से तारपुरा गांव के हर घर के छत की मॉनिटरिंग की गई। अब 1200 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कचरे को जलाया जाएगा। इस दौरान राख भी सुरक्षित जमीन में दफन की जाएगी। इसके लिए कंपनी परिसर में गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इसमें सीमेंट के बेस के ऊपर राख के कैप्सूल को दफनाया जाएगा। ताकि पानी का बहाव भी हो तो कैप्सूल के अंदर राख पर असर न हो।

12 साल पहले जर्मनी की कंपनी 25 करोड़ रुपए में कर रही थी निस्तारण, अब 126 करोड़ लगे

यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे का निस्तारण 12 साल पहले जर्मनी की कंपनी 25 करोड़ रुपए में करने को तैयार थी। भोपाल से 6 हजार किमी दूर जर्मनी में ही इसका निस्तारण होना था। सितंबर 2012 में जर्मन संस्था जीआईजेड (जीआईजेड) ने कचरे के ट्रांसपोर्टेशन और निस्तारण के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया था।

तब पर्यावरण कार्यकर्ताओं के विरोध का हवाला देकर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब इसी कचरे के निपटान पर केंद्र सरकार को 126 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अफसरों ने बताया कि कचरे को अंकलेश्वर (गुजरात), नागपुर (महाराष्ट्र) के अलावा जर्मनी के हेमबर्ग शहर में निस्तारित करने की योजना बनी। स्थानीय विरोध के चलते यह विफल रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.