इंदौर के पीथमपुर पहुंचेगा यूका का 337 टन जहरीला कचरा:250Km का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, 400 एक्सपर्ट-कर्मचारी जुटे

Updated on 29-12-2024 01:14 PM

भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के गोदाम में रखे 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

रविवार सुबह एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और कड़े सुरक्षा घेरे में कचरे को 12 कंटेनर में भरने की प्रोसेस शुरू की।

3 जनवरी से पहले कंटेनर पीथमपुर पहुंचाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कैम्पस के अंदर जाने की मनाही है।

100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, कुल 400 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी, एक्सपर्ट और डॉक्टर की टीम इस काम में जुटी है।

गैस त्रासदी के 40 साल बाद रामकी के विशेषज्ञों की निगरानी में यह कचरा पैक कर 12 ट्रकों के जरिए 250 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पीथमपुर भेजा जाएगा। इसे रामकी एनवायरो में जलाया जाएगा।

कचरे को पुलिस की सुरक्षा में पीथमपुर ले जाया जाएगा। बता दें कि हाईकोर्ट ने 6 जनवरी तक इसे हटाने के निर्देश दिए थे। 3 जनवरी को सरकार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करना है। यानी, 2 जनवरी तक हर हाल में कचरा पीथमपुर भेजना है।

निगरानी में पैकिंग कचरे की पैकिंग के दौरान 100 से ज्यादा पुलिस बल की निगरानी रहेगी। रास्ते पर ट्रैफिक रोकने के लिए भोपाल और इंदौर डिवीजनल कमिश्नरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जो मजदूर कचरा भरेंगे, उन्हें सेफ्टी के सारे उपाय करवाए जाएंगे। अंदर ही डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है, जो हर स्थिति पर नजर रखेगी। यदि किसी की तबियत बिगड़ती है तो तुरंत उसे उपचार दिया जाएगा।

विरोध के बीच पहुंचेगा कचरा बता दें कि कचरे को पीथमपुर में जलाने को लेकर कांग्रेस विरोध जता चुकी है। वहीं, गैस पीड़ित संघ भी आंदोलन कर चुके हैं। अफसरों के अनुसार, कचरे को पीथमपुर भेजने या किसी प्रकार का व्यवधान करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

गाइडलाइन को फॉलो करते हुए पीथमपुर पहुंचा रहे कचरा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, गाइडलाइन को फॉलो करते हुए कचरे को भोपाल से पीथमपुर ले जाया जाएगा।

पुलिस बल तैनात किया गया है। हाईकोर्ट के निर्देश में पूरी प्रोसेस की जा रही है। 3 जनवरी को हाईकोर्ट में शपथ पत्र देना है। इसलिए कचरे को भेजने की प्रक्रिया इससे पहले कर लेंगे।

जलाने की कार्रवाई 9 महीने में पीथमपुर में कचरे को पहुंचाने के बाद उसे 9 महीने में जलाना है। इसी हिसाब से पीथमपुर में भी तैयारी की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.