भोपाल में 3.4 इंच बारिश, छलक उठा बड़ा तालाब, भदभदा डैम के चार गेट खोले, केरवा और कलियासोत के गेट भी खुले

Updated on 02-08-2024 12:54 PM
भोपाल। शहर में गुरुवार रात से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश की वजह से शहर के सभी जलाशय पानी से लबालब हो गए हैं। इसके चलते शुक्रवार सुबह सबसे पहले 9.15 बजे भदभदा डैम का पहला गेट खोला गया। इसके तुरंत बाद 9.30 बजे भदभदा डैम का दूसरा गेट खोल गया। इसके आधे घंटे बाद डैम का तीसरा गेट खोला गया। कुछ देर बाद चौथा गेट खोला गया। इस दौरान महापौर मालती राय भी वहां मौजूद रहीं।चूंकि भदभदा डैम से छोड़ा जाने वाला पानी सीधे कलियासोत डैम में जाता है। इसके मद्देनजर कलियासोत डैम के पांच गेट भी खोले गए। गेट खुलने से पहले देर रात को ही नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में डैम के गेट खोले जाने की मुनादी करके लोगों को आगाह कर दिया। वहीं कोलार डैम के भी दो गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में पिछले चौबीस घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 85.2 मिमी (3.4 इंच) बारिश दर्ज की गई।

लबालब हुआ बड़ा तालाब

गाैरतलब है कि बड़े तालाब का फुल टैंक लेबल 1666.80 फीट है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बड़ा तालाब का लेबल इस स्तर से कुछ सेमी ही नीचे था। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने पहले ही भदभदा गेट खोलने की तैयारी कर ली थी। नगर निगम प्रशासन ऐहतियात बरतते हुए पानी के 1666.58 फीट पहुंचते ही गेट खोल देता है।

कई इलाकों में भरा पानी

शहर तेज बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। शहर के प्रमुख मार्ग समेत अंदरुनी कालोनियों में जलभराव के कारण लोग रात से ही परेशान हैं। कोलार के जेके अस्पताल रोड पानी से लबालब हो गई। भोपाल स्टेशन, हमीदिया रोड, छोला और करोंद की कई बस्तियों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम के फायर कंट्रोल रूम में अब तक जलभराव की पांच से अधिक शिकायत लोगों ने दर्ज करवाईं।

महापौर ने गेट खुलने से पहले की पूजा-अर्चना

भदभदा डैम के गेट खुलने से पहले महापार मालती राय ने पूजा अर्चना की। इसके बाद भदभदा डैम के गेट खोले गए। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन भी मौके पर मौजूद रहे।
बहरहाल, पिछले 10 वर्षों की बात करें, तो 10 में से पांच वर्ष भोपाल में अगस्त माह में औसत (374.4 मिमी.) से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
उधर अगस्त के पहले दिन गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से रात 11:30 बजे तक 42 मिमी.(डेढ़ इंच से अधिक) बारिश दर्ज की गई। भोपाल में इस सीजन में अब तक 841.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 359.9 मिमी अधिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.