बुधनी सीट पर 11 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने जैत में डाला वोट

Updated on 13-11-2024 12:38 PM

सीहोर । सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान से पहले सभी बूथों पर मॉक पोल हुआ। उप निर्वाचन के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर मतदान हो रहा है।


निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधनी विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 36 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। इससे पहले 9 बजे तक 16.90% मतदान हुआ था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा में अपने गृहग्राम जैत में पहुंचकर मतदान किया।


कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला निरंतर मतदान केंद्रों का भ्रमण कर चल रहे मतदान की कार्रवाई का जायजा ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्रों पर आए मतदाताओं से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने मतदान सम्पन्न कराने वाले अधिकारी कर्मचारियों को व्यवस्थित ढंग से कार्रवाई संपादित करने के निर्देश दिए।


महिला मतदाता भी उत्साहित


मतदाताओं में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतार नजर आ रही है। सुबह से बड़ी संख्या में महिलाएं भी वोट डालने पहुंच रही हैं। इसी बीच सुबह कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बकतरा के बूथ क्रमांक 9 पर पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया।वहीं भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने मतदान केंद्र क्रमांक 54 पर पहुंचकर वोट डाला।


भेरूंदा में मतदाताओं ने की शिकायत


उधर, भेरूंदां के बूथ क्रमांक 260 जनपद पंचायत में मतदान की गोपनीयता भंग होने की शिकायत कुछ मतदाताओं द्वारा की गई। मतदाताओं ने कहा कि ईवीएम मशीन के पीछे कांच लगा है। इससे मतदान की गोपनीयता भंग हो रही है।


बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1597 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 45 सेक्टर ऑफिसर-कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, 45 सेक्टर अधिकारी पुलिस तथा पांच फ्लाइंग स्क्वाड दल बनाए गए हैं।


पैदल मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग कांताबाई


80 वर्ष की कांताबाई ने छिंदगांव काछी मतदान केंद्र क्रमांक 245 में मतदान किया। वह पैदल चलकर ही मतदान करने पहुंचीं। उनका कहना है कि सुबह पांच बजे ही उठकर मतदान करने के लिए तैयार हो गई थी। सबसे पहले मैं मतदान करने आई हूं। इधर युवा भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


38 शतायु मतदाता करेंगे मतदाता


बुधनी विधानसभा में कुल दो लाख 76 हजार 397 मतदाता हैं, जिनमें एक लाख 43 हजार 111 पुरुष मतदाता, एक लाख 33 हजार 280 महिला मतदाता तथा छह अन्य मतदाता तथा 194 सर्विस मतदाता हैं। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष आयु के 4048 मतदाता हैं।


इसी प्रकार 20-29 वर्ष आयु के 67 हजार 562 मतदाता, 30-39 वर्ष आयु के 73 हजार 300 मतदाता, 40-49 वर्ष आयु के 55 हजार 64, 50-59 वर्ष आयु के 38 हजार 572 मतदाता, 60-69 वर्ष आयु के 23 हजार 76 मतदाता, 70-79 वर्ष आयु के 10 हजार 809 मतदाता, 80-89 वर्ष आयु के 3491 मतदाता, 90-99 वर्ष आयु के 644 मतदाता तथा 100-109 वर्ष आयु के 38 मतदाता हैं। जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक भी दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान

मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, परंतु उसके पास किसी वजह से मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध नहीं है। तो भी वह मताधिकार का उपयोग कर सकेगा। मतदाता परिचय पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे। इसी प्रकार यदि किसी कारण से किसी नागरिक को मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होती है, लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो भी वह मतदान कर सकेगा।


मतदाता 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक।


स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड भी दिखा सकते हैं


राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है।


अप्रवासी भारतीय मतदाताओं को केवल पहचान के लिए अपना मूल पासपोर्ट दिखाना होगा। ईपिक में किसी मतदाता के फोटोग्राफ आदि का मिलान न हो पाने के कारण मतदाता की पहचान करना संभव नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.