38,000 दुर्लभ माचिसें, 40 से ज्यादा देशों के सिक्के:भोपाल में सुनील कुमार और रामगोपाल ठाकुर ने लगाई अनोखी प्रदर्शनी

Updated on 19-05-2025 11:59 AM

भोपाल में रविवार को विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। इन्हीं में एक बेहद खास प्रदर्शनी रही, जिसमें 38,000 से अधिक माचिसें और 40 से ज्यादा देशों की मुद्राएं (नोट) प्रदर्शित की गईं। माचिस को आमतौर पर हम रोजमर्रा की जिंदगी की एक सामान्य वस्तु मानते हैं, लेकिन 'माचिस मैन' के नाम से मशहूर सुनील कुमार भट्ट ने इसे एक बेहतरीन संग्रह का रूप दे दिया है।

40 साल से माचिसें जमा कर बच्चों को कर रहे प्रेरित

पिछले 40 सालों से माचिस संग्रह कर रहे सुनील के पास आज देश-विदेश की 38,000 से अधिक माचिसों का अनूठा कलेक्शन है। सुनील कुमार कई स्कूलों और कॉलेजों में प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को इस रोचक संग्रह के बारे में जागरूक करते हैं। उनके संग्रह में दुनिया की सबसे छोटी और सबसे बड़ी माचिस भी शामिल है।

माचिसों में छिपे सामाजिक संदेश

सुनील कुमार के पास ‘जल है तो कल है’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसे कई सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले संदेशों वाली माचिसें हैं। वह मानते हैं कि माचिस केवल जलाने का साधन नहीं, बल्कि एक संदेशवाहक भी हो सकती है।

बिना कोई माचिस खरीदे तैयार किया संग्रह

सबसे दिलचस्प बात यह है कि सुनील कुमार ने यह माचिसें कभी खरीदी नहीं। उन्होंने इसे अन्य पुराने कलेक्टरों से प्राप्त किया है। उनके पास 17 ऐतिहासिक सेट्स हैं जिनमें से कई माचिसें कॉइन और मास्क जैसे खास विषयों पर आधारित हैं।

40 से ज्यादा देशों की करेंसी

वहीं, रामगोपाल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 1978 से स्कूली शिक्षा के दौरान ओंकारेश्वर में सिक्के और पुराने नोटों को इकट्ठा करना शुरू किया और आज उनके पास देश-विदेश की दुर्लभ करेंसी का अद्भुत संग्रह है। रामगोपाल ने बताया कि बचपन में उन्हें डाक टिकट और माचिस इकट्ठा करने का भी शौक था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी रुचि सिक्कों और नोटों के संग्रह में बदल गई।

जुनून जो बना प्रेरणा

रामगोपाल ठाकुर का मानना है कि "यदि व्यक्ति में शौक और धैर्य हो, तो कोई भी चीज़ हासिल की जा सकती है।" उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान जब लोग अपने-अपने घरों में सिमटे हुए थे, तब उन्होंने अपने संग्रह को संवारने में समय बिताया।

रामगोपाल ठाकुर का मानना है कि हर व्यक्ति को कोई न कोई शौक जरूर रखना चाहिए, क्योंकि हॉबी व्यक्ति को ज़िंदगी से जोड़े रखती है और उत्साह बनाए रखती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.