भोपाल में डायल-112 की 39 चाबियां गुम, 2-2 हजार में बनवानी पड़ीं, बाद में असली भी मिल गईं

Updated on 29-08-2025 01:19 PM
भोपाल। पुलिस को तेज-तर्रार और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने डायल-112 सेवा का शुभारंभ किया था। इसके साथ ही नई एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। इनको 31 अगस्त से सड़क पर उतरना था, लेकिन भोपाल में गजब हो गया। यहां देखभाल करने वालों की लापरवाही से इन वाहनों की चाबियां ही खो गईं।

गायब था 39 वाहनों की चाबियों का पूरा गुच्छा

बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को फ्लैग ऑफ के बाद डायल-112 के 63 नए वाहन भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में खड़े किए गए थे। तय हुआ था कि इनका पायलट टेस्ट होगा, उसके बाद 31 अगस्त से इन्हें संबंधित थाना क्षेत्रों में तैनात कर दिया जाएगा। जब पायलट टेस्ट की बारी आई तो पता चला कि 39 वाहनों की चाबियों का पूरा गुच्छा गायब है। ड्राइवरों और पायलट टेस्ट के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने स्तर पर इनको तलाशने की कोशिश की।

लापरवाही की कीमत आई 78 हजार रुपये

जब चाबियों का पता नहीं चला तो बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। वहां से गाड़ियों के लिए डुप्लीकेट चाबियां बनवाने का आदेश हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भोपाल के अलग-अलग स्टोर पर संपर्क कर 39 गाड़ियों के लिए नई चाबियां बनाने का ऑर्डर दिया। बताया जा रहा है कि इन चाबियों को बनवाने में प्रति चाबी दो हजार रुपये का खर्च आया। इस मान से इस लापरवाही की कीमत 78 हजार रुपये देकर चुकानी पड़ी है। जब नई चाबियां बनवाने पर खर्च हो गया तो गुम हुई असली चाबियां भी मिल गईं

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

इस मामले में अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वहीं कनिष्ठ अधिकारी आधिकारिक तौर पर चाबियों की गुमशुदगी की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि चाबियों की अदला बदली हो गई थी जो अब मिल गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.