MP में 4 करोड़ लोगों ने 5 रुपये में किया भरपेट भोजन, 6 धार्मिक नगरों में भी दीनदयाल रसोई केंद्र

Updated on 28-02-2025 10:18 AM
भोपाल। नगरीय एवं आवास विभाग द्वारा व्यावसायिक कार्यों और रोजगार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से नगरों में आने वाले गरीब परिवारों को मात्र पांच रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध कराई जा रही है।

191 रसोई केंद्र संचालित

मध्य प्रदेश में सात अप्रैल 2017 को दीनदयाल रसोई के नाम से प्रारंभ योजना का तीन चरणों में विस्तार किया गया है। वर्तमान में 124 नगरीय निकायों में 191 रसोई केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें 166 स्थायी और 25 चलित रसोई केंद्र हैं। योजना में अब तक चार करोड़ से अधिक लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।

संस्था को प्रति थाली 10 रुपये अनुदान

बता दें, विभाग द्वारा दीनदयाल रसोई योजना संचालित करने वाली संस्था को प्रति थाली 10 रुपये अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है। शहरी क्षेत्र में 25 चलित रसोई केंद्रों के लिए सुसज्जित वाहन विभाग द्वारा नगरीय निकायों को दिए गए हैं।

छह धार्मिक नगरों में भी स्थापित है दीनदयाल रसोई

प्रदेश के छह धार्मिक नगरों मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा और अमरकंटक में भी रसोई केंद्र की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के 16 नगर निगमों में 58 स्थायी रसोई केंद्र, 99 नगरपालिका परिषद में 99 स्थायी रसोई केंद्र और नौ नगर परिषदों में नौ स्थायी रसोई केंद्र संचालित हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.