गलत दिशा में वाहन चलाने से छह माह में ही 416 लोगों की गई जान

Updated on 02-11-2023 12:29 PM

भोपाल । प्रदेश में सड़कों की स्थिति में सुधार होने और यातायात नियम तोड़ने वाले के विरुद्ध चालान की कार्रवाई के बाद भी दुखद पहलू यह है कि सड़क हादसे और इनमें मौतों के आंकड़े कम होने के बजाय बढ़े हैं। इस वर्ष जनवरी से जून के बीच में 29453 सड़क दुर्घटनाओं में 7528 लोगों की मौत हो गई। वर्ष 2022 में 54432 दुर्घटनाएं हुई थीं। यानी पिछले वर्ष की तुलना में कमी आने की जगह दुर्घटनाएं बढ़ीं।

पिछले वर्ष 13427 लोगों ने हादसों में जान गंवाई थी। इस वर्ष छह माह में 7528 लोगों की जान चली गई। गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण इस वर्ष जून तक 2129 दुर्घटनाएं हुई थीं। यह कुल हादसों का 7.2 प्रतिशत है। इस कारण 416 लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर ज्यादा हादसे हो रहे हैं।

वजह, कट पाइंट नहीं होने के कारण सड़क किनारे के ग्रामीण क्षेत्र के लोग दो से तीन किलोमीटर तक उल्टी दिशा में चलते हैं। प्रदेश में 77 प्रतिशत हादसे तेज गति से वाहन चलाने के कारण हो रहे हैं, लेकिन चालान की कार्रवाई में इनका हिस्सा लगभग 25 प्रतिशत ही रहता है।

पुलिस और परिवहन विभाग का ज्यादा ध्यान शहरी क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने पर रहता है, जबकि इस वर्ष जून तक की बात करें तो कुल सड़क दुर्घटनाओं में 56 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में ही हुई हैं। पिछले वर्ष भी लगभग यही आंकड़ा था। सड़क दुर्घटनाओं में 72 प्रतिशत मृतक ग्रामीण और 28 प्रतिशत शहरी क्षेत्र की सड़कों के थे।

प्रदेश में दुर्घटना संभावित क्षेत्र भी कम होने की जगह बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में हुई दुर्घटनाओं के आधार पर यह 397 थे, 2022 में 427 हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.