मप्र में 24 घंटे में आए 42 कोरोना केस

Updated on 26-12-2021 05:57 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में प्रदेश में 42 केस मिले हैं। इंदौर में कोरोना विस्फोट की स्थिति है। यहां 22 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, भोपाल में 12, उज्जैन में 5, जबलपुर, खंडवा और खरगोन में 1-1 संक्रमित आए हैं। भोपाल में यूएस से लौटे चार लोगों में से दो बच्चे समेत तीन लोग संक्रमित मिले हैंं। दोनों बच्चों को वैक्सीन लगी है और महिला को भी बूस्टर डोज लगा है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 233 पहुंच गई है।

प्रदेश में 24 दिनों में 470 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 187 और भोपाल में 176 मरीज शामिल हैं। भोपाल में अभी 68 एक्टिव केस हैं। इनमें 45 होम आईसोलेशन में और 23 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 648 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 883 लोग ठीक हो चुके है। वहीं, कोरोना के कारण 10 हजार 532 की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 18 मरीज ठीक हुए। करीब 59 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है।

भोपाल में विदेश से आए तीन लोग संक्रमित

भोपाल में यूएस से आए चार लोगों के परिवार मां और दो बच्चे संक्रमित मिले है। इसमें 39 वर्षीय महिला समेत उसका 12 साल का बेटा और 9 साल की बेटी शामिल है। महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राहत की बात यह है कि तीनों असिम्प्टोमेटिक है और होम आईसोलेशन में है। खास बात यह है कि महिला को फाइजर वैक्सीन का बूस्टर डोज लगा है। वहीं, दोनों बच्चे भी वैक्सीनेटेड हैं। संक्रमित महिला के पति यूएस में नौकरी करते है। वह परिवार के साथ नेहरू नगर इलाके में रहने वाले अपने माता-पिता के पास आए थे। 22 दिसंबर को यूएस से दिल्ली होते हुए भोपाल आए। दिल्ली में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। भोपाल में चारों होम आईसोलेट थे। स्वास्थ्य विभाग ने उनका दोबारा सैंपल लिया। इसमें दोनों बच्चे और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.6 प्रतिशत पहुंच गई है।

इंदौर में एक्टिव केस 100 के पार

इंदौर में एक्टिव केस 100 के पार हो चुके हैं। गुरुवार को जारी स्वास्थ्य विभाग कि रिपोर्ट में 97 एक्टिव केस थे। शुक्रवार को संख्या 111 पहुंच गई। 8 मरीज डिस्चार्ज हुए। इंदौर तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने हाल ही में रिपोर्ट जारी की। कहा गया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के पहले 15 दिन में शहर में रोज 15 से 20 कोरोना मरीज मिल सकते हैं। फरवरी तक हल्की तीसरी लहर सकती है।

उज्जैन में प्रोफेसर, पत्नी, दो बेटियां संक्रमित

उज्जैन में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को लैब से 1482 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 5 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। 4 मरीज एक ही परिवार के हैं। आरआर टीम के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया जीडीसी में प्रोफेसर, उनकी पत्नी और दो बेटियां सहित चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर चारों मरीजों को माधव नगर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। दो-तीन दिन पहले ही कॉलेज में कोई कार्यक्रम था। संभावना है कि वहीं से प्रोफेसर संक्रमित हुए और उनसे उनके परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमित हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.