प्रदेश के 42 डॉक्टर्स ड्यूटी से लापता:अब सेवा समाप्त होगी, ऐसे डॉक्टरों की संख्या 100 से भी ज्यादा बताई जा रही

Updated on 31-01-2025 12:53 PM

मप्र के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के बीच 42 डॉक्टर ड्यूटी से गायब हैं। इनमें 33 मेडिकल अफसर और 9 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन डॉक्टरों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि ऐसे डॉक्टर्स की संख्या 100 से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें से 42 की विभागीय जांच शुरू हो गई है। वहीं 29 का सेवा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। यानी वे कहां गए, इसकी कोई जानकारी नहीं।

यह स्थित तब है जब सरकारी अस्पतालों में 2714 विशेषज्ञ डॉक्टर और 826 मेडिकल अफसरों के पद खाली पड़े हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त तरुण राठी ने बताया कि जो डॉक्टर्स अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं, उनके खिलाफ विभागीय जांच कर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे डॉक्टर्स की संख्या करीब 100 के आसपास है। बीते दिनों सीएम ने मंच से सवाल पूछा था- मप्र के स्वास्थ्य विभाग की देश में क्या रैंकिंग है? इस पर स्वास्थ्य विभाग के अफसर जवाब नहीं दे पाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.