भोपाल से 44 टीआइ हटाए गए, छह साल पुराने थाना प्रभारी भी हटे

Updated on 20-07-2023 12:21 PM
भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग से मंथन के बाद प्रदेश के गृह विभाग ने 673 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें राजधानी के 44 टीआइ के तबादले कर दिए गए हैं। शहर की हालत यह थी कि निरीक्षकों का एक ही जिले में जमें होने का प्रदेश में रिकार्ड कायम हो गया था। एक इंस्पेक्टर को तो छह साल से ज्यादा समय हो गया था। उनको भी इस बार हटाया गया। उन्ही तरह से दो टीआइ को एक ही थाने में चार-चार साल का समय गुजारने के बाद हटाया गया। जबकि हनुमानगंज टीआइ महेंद्र ठाकुर की नगर निकाय में हटाने की जमकर शिकायत हुई थी। इसके अलावा एसआइ और टीआइ के रुप में भोपाल में लंबी पारी खेलने वाले इंस्पेक्टरों को भी हटा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय से जारी सूची में इस बार 23 थाना प्रभारी समेत 44 इंस्पेक्टरों का तबादला किए गए। इस बार उन टीआइ को भी हटा दिया गया है, जो छह साल से तैनात थे। उनके कई बार तबादले किए गए, लेकिन हर बार उनका तबादला किसी ने किसी कारण से रोक दिया गया था। कमला नगर टीआइ अनिल वाजपेयी को राजधानी में पूरे छह साल होने का आ गए थे। उनकी तरह एलडी मिश्रा जो वर्तमान में कोतवाली थानाप्रभारी थे, उनको भी हटा दिया गया था। इसी तरह से चार-चार साल तक एह ही थाने हनुमानगंज और मंगलवारा थाने में तैनात रहे महेंद्र ठाकुर और संदीप पवार को भी इस बार जिले से बाहर किया गया है।

एसआइ के बाद टीआइ के रूप में भी भोपाल में रहे

पुलिस मुख्यालय ने उन थाना प्रभारियों को भी जिले से बाहर कर दिया है, जिन्‍होंने राजधानी में एसआइ के रुप में नौकरी की और बाद में टीआइ बने तो एक बार फिर भोपाल लौटे, इनमें सुधीर अरजरिया, संदीप पवार, जहीर खान, अनूप उइके, अंजना धुर्वे, मेहताब सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वीर सिंह, सुनील केवट आदि शामिल है। इस सूची में वह टीआइ भी हटाए गए हैं, जो कोरोना काल के समय पदोन्नत हुए थे और मैदानी पदस्थापना मिली थी और शहर में ही तैनात थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.