चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 इंदौर में 3 जुलाई से

Updated on 21-04-2026 05:28 PM

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है। शहर में चौथी ब्रोंकोपुलमोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 3 जुलाई को प्री कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप से होगीजिसमें फेफड़ों की बीमारियोंटीबी नियंत्रणक्रिटिकल केयर और पल्मोनरी मेडिसिन से जुड़े नवीनतम विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। आयोजन का मुख्य सम्मेलन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटरइंदौर में होगा।

बी डब्ल्यू सी 4 के ऑर्गेनाईज़िंग सेक्रेटरी प्रो. डॉ. रवि डोसी ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में देश और विदेश के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर हम चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। प्री कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप विशेष रूप से युवा डॉक्टरों और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। डॉ. रवि डोसी ने आगे बताया कि टीबी और श्वसन रोग आज भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ऐसे समय में वैज्ञानिक ज्ञाननई तकनीक और बेहतर उपचार पद्धतियों का आदान प्रदान बेहद जरूरी है। यह आयोजन मरीजों तक बेहतर इलाज पहुंचाने में भी मदद करेगा।

इस बार कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण प्री - कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप रहेंगीजिसमें कुल 11 विशेष वर्कशॉप होंगी। इनमें इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी की 5 एडवांस्ड वर्कशॉप्स के साथ पीएफटीसीवियर अस्थमाटीबीपल्मोनरी रिसर्च और पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन जैसे विषय शामिल रहेंगे। इन सत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकक्लिनिकल मैनेजमेंट और व्यवहारिक प्रशिक्षण की जानकारी देंगे।

एनटीईपी अपडेट्स पर विशेष सत्र भी रखा गया हैजिसमें भारत में टीबी उन्मूलन अभियाननई गाइडलाइंसआधुनिक जांच तकनीकदवा प्रबंधन और जटिल मामलों के उपचार पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। इससे देशभर के चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों को व्यवहारिक जानकारी प्राप्त होगी।

कॉन्फ्रेंस में पल्मोनरी मेडिसिनक्रिटिकल केयरस्लीप मेडिसिनथोरैसिक सर्जरीइंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजीरेस्पिरेटरी रिसर्च और ब्रोंकोपल्मोनरी रिहैबिलिटेशन जैसे विषयों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी अपने अनुभव साझा करेंगे और रिसर्च पेपर प्रेज़ेन्टैशनक्लिनिकल वर्कशॉपक्विजलाइव डिस्कशन और नेटवर्किंग सेशन भी होंगे।

आयोजन समिति में देश के कई वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल हैं। प्रो. महेंद्र के बैनारा चेयरमैनडॉ. अपार जिंदल साइंटिफिक कमेटी चेयरमैनडॉ. सलील भार्गव और डॉ. लोकेन्द्र दवे पैट्रन की भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ डोसी ने आगे बताया कि अर्ली बर्ड रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा। इच्छुक डॉक्टररेजिडेंट्समेडिकल स्टूडेंट्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे। इंदौर की मेजबानीउत्कृष्ट आतिथ्य और आधुनिक सुविधाएं इस आयोजन को खास बनाएंगी।

अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट bwcindore.com जारी कर दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.