मंत्री श्री सारंग द्वारा गैस पीड़ित कल्याणी महिलाओं के खातों में 5 माह की पेंशन अंतरित

Updated on 10-09-2021 05:18 PM
भोपाल।  भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज गैस राहत संचालनालय में गैस त्रासदी में दिवंगत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। संचालनालय में आयोजित कार्यक्रम में अप्रैल-2021 से पाँच माह की पेंशन प्रतिमाह 1000 रूपये के हिसाब से अंतरित की गई।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणानुरूप गैस पीड़ित कल्याणी बहनों के लिये पेंशन योजना पुन: शुरू की गई है। यह पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 600 रूपये की राशि के अतिरिक्त होंगी। उन्होंने कहा कि कल्याणी बहनों को 1600 रूपये की राशि ताजिंदगी मिलती रहेगी।
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि गैस राहत के 6 अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। साथ ही कोरोना में उचित इलाज मिल सके इसके लिये हमीदिया अस्पताल में भी गैस प्रभावितों के लिये नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील सरकार ने कई आपत्तियों के बाद भी पुन: पेंशन योजना को शुरू किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने विधवा कालोनी का नाम बदलकर जीवन-ज्योति किया। कॉलोनी में स्टेडियम बनाया जा रहा है। नर्मदा जल, सड़क आदि की व्यवस्था की गई है।
मंत्री श्री सारंग ने गैस राहत अस्पताल के लिए 3 एम्बुलेंस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रतीक-स्वरूप चेक का वितरण भी किया। कार्यक्रम के बाद कल्याणी महिलाओं को भोजन वितरित किया और स्वयं उन्हें मिठाई भी खिलाई।
अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। गैस राहत संचालक बंसत कुर्रे और सचिव के.के. दुबे सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गैस राहत डॉ. रविशंकर वर्मा भी मौजूद थे।
वर्ष 2010 में भारत शासन ने भोपाल गैस त्रासदी में दिवगंत हुए व्यक्तियों की 5 हजार कल्याणियों को 5 वर्ष के लिए 1000 रूपये प्रतिमाह सामाजिक पुनर्वास मद में पेंशन की कार्य योजना स्वीकृत की गयी थी। इस कार्ययोजना में 30 करोड़ रूपये का प्रावधान था। इसमें केन्द्र शासन का 75 प्रतिशत तथा राज्य शासन का 25 प्रतिशत अंशदान था। यह पेंशन योजना मई, 2011 से प्रारम्भ की गई है। योजना अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में गैस पीड़ित मृतकों की कल्याणियों के कुल 2544 एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कुल 2452 इस प्रकार कुल 4996 अकांउट खोले गये थे। स्वीकृत योजना अनुसार संबंधित कल्याणियों को केवल 5 वर्ष के लिए पेंशन का भुगतान होना था। राज्य शासन ने 6 जनवरी 2018 को निर्णय लिया गया था कि जिन कल्याणियों को पेंशन भुगतान के 5 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, उन्हें 2 वर्ष अतिरिक्त पेंशन का भुगतान किया जाए। अगस्त-2021 में 7 वर्ष पूर्ण होने पर 4474 कल्याणी महिलाओं के अकाउंट बंद कर दिये गये इन 7 वर्षो में पेंशन राशि की व्यवस्था पूर्व में स्वीकृत राशि में मूल राशि 3 हजार करोड़ रूपये एवं ब्याज में उपलब्ध राशि 13,30,25,948 रूपये से की गई। इस प्रकार 7 वर्ष तक मूल राशि एवं ब्याज सहित कुल राशि 43,30,25,948 रूपये में से पेंशन का भुगतान किया गया। वर्तमान में राशि 4,04,08,475 रूपये शेष है।
4500 गैस पीडित कल्याणियों के आधार पर प्रतिमाह 1000 रूपये की दर से पेंशन प्रदान करने के लिए कुल राशि 5 करोड़ 40 लाख रूपये का बजट प्रावधान वित्तीय वर्ष 2021-22 में किया गया।
पात्र पंजीकृत 5000 कल्याणियों में 3699 की पेंशन 7 वर्ष पूर्ण होने के बाद बंद हो गई है तथा 288 की मृत्यु हो गई है। वर्तमान में 154 कल्याणीयों को जिनकी 7 वर्ष पूर्ण नहीं हुए है उनको 1000 रूपये प्रतिमाह के आधार पर पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। अब 4558 कल्याणियों के खाते में 1000 रूपये प्रतिमाह पेंशन का भुगतान माह अप्रैल-2021 से किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.