भोपाल के दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग कांड के पांच आरोपी फिर पुलिस रिमांड पर, फंडिंग की होगी जांच

Updated on 03-06-2025 11:46 AM
भोपाल। भोपाल में हिंदू युवतियों से सुनियोजित तरीके से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को अशोका गार्डन थाना पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। हाई प्रोफाइल जीवनशैली और बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन सामने आने के बाद पुलिस को आरोपियों को किसी बड़े नेटवर्क या फंडिंग से जुड़े होने की आशंका है।

सोशल मीडिया अकाउंट और पैसों की जांच के लिए रिमांड

पुलिस के अनुसार आरोपी फरहान खान, अली, साहिल, साद, नबील और फरार अबरार लंबे समय से भोपाल में युवतियों को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म करते थे। उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करते थे। मुख्य आरोपी फरहान खान के खातों से पिछले ढाई वर्षों में 51 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है।

  • पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फरहान ने अपने साथी अली, साहिल, साद और नबील के खातों में भी लाखों रुपये ट्रांसफर किए हैं। इन आर्थिक गतिविधियों को लेकर पुलिस को फंडिंग की आशंका है, जिसे लेकर अब आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
  • 50 दिन बाद भी एक आरोपी फरार

    • इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है जबकि अबरार नामक एक आरोपी अभी भी फरार है।
    • अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर उनके सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक लेनदेन की गहराई से जांच की जा रही है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपितों को बुधवार को जेल भेजा जाएगा।
    • पुलिस का मानना है कि यह सिर्फ अपराध का मामला नहीं बल्कि एक संगठित षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसकी परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.