कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद सौरभ शर्मा का, ईडी ने माना
Updated on
27-03-2025 02:10 PM
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माना है कि भोपाल में लोकायुक्त पुलिस छापे के अगले दिन कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड रुपए मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ही थे। उसकी ईडी ने सोना और नकदी सहित 92 करोड रुपये की चल अचल संपत्ति मंगलवार को जब्त कर ली है। इसके पहले की संपत्तियों को मिलाकर अब तक 100 करोड़ 36 लाख रुपये की संपत्ति अटैच व जब्त की गई है।
ये संपत्तियां सौरभ शर्मा के स्वयं के नाम, उसके रिश्तेदारों व सहयोगियों के नाम और उनके नियंत्रित या स्वामित्व वाली फर्मों, कंपनियों या सोसाइटी के नाम पर अर्जित की गई थीं।
इन संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत अटैच किया गया है।
ये संपत्तियां सौरभ के करीबी शरद जायसवाल, चेतन सिंह गौड़, अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, अविरल एंटरप्राइज़ेज प्राइवेट लिमिटेड, यूआर इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम हैं।
बता दें कि ईडी ने लोकायुक्त पुलिस स्थापना, भोपाल द्वारा सौरभ शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।
इसके अलावा, पहले की गई तलाशी और जब्ती की कार्रवाइयों के दौरान 8.29 करोड़ रुपये की बैंक में जमा राशि वाले खातों को फ्रीज किया गया था।
साथ ही 14.20 लाख रुपये नकद और 9.17 लाख रुपये मूल्य की चांदी जब्त की गई थी।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…