औद्योगिक विकास के नाम पर पांच-साल में 539 करोड़ खर्च:काम क्या हुआ, पता नहीं

Updated on 15-05-2025 01:06 PM

मप्र के 54 औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर पिछले पांच साल में करीब 539 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, लेकिन इस राशि से कहां, कितना और क्या काम हुआ, इसकी जानकारी सरकार को नहीं दी गई। यह राशि लघु उद्योग निगम (एलयूएन) को दी गई थी, जो उद्योग विभाग की नोडल एजेंसी है।

औद्योगिक क्षेत्रों में क्या काम हुआ, विभाग को इसका उपयोगिता प्रमाण-पत्र सरकार को देना होता है लेकिन, यहां न तो उद्योग विभाग ने उपयोगिता प्रमाण-पत्र मांगा और न ही लघु उद्योग निगम ने देने की जरूरत समझी।

नतीजा यह कि करोड़ों की राशि खर्च होने के बावजूद कई जिलों में जमीन तक खाली पड़ी है और आधारभूत सुविधाओं की भारी कमी है। छतरपुर, श्योपुर, टीकमगढ़, रायसेन, दतिया, बैतूल जिले ऐसे हैं, जहां औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए राशि तो जारी हुई, लेकिन काम नहीं हुआ, फिर भी बजट की मांग लगातार जारी रही।

बुनियादी सुविधाएं नहीं

  • जिला उद्योग केंद्र रायसेन के अंतर्गत आने वाले औबेदुल्लागंज और बिलखिरिया में सड़क, सीवरेज और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं।
  • टीकमगढ़, दतिया, श्योपुर और छतरपुर जिला उद्योग केंद्रों के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों की भी यही स्थिति है।

यहां सिर्फ जमीन उपलब्ध कराई, इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम कुछ नहीं

  • 2024-25 में ग्वालियर (मोहना), मंदसौर (सेमलनीकनकड़), मुरैना (मुवई), धार (लालबाग) समेत रीवा, उज्जैन एवं रायसेन में 7 नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 762 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। इनमें रीवा और उज्जैन में 2-2 आईटी पार्क के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना है।
  • नर्मदा एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत 47.82 करोड़ रुपए की लागत से नरसिंहपुर की 132.58 हेक्टेयर भूमि में विकास किया जाना है।

देश के टाॅप टेन औद्योगिक क्षेत्रों में मप्र के सिर्फ पीथमपुर व मंडीदीप देश भर में रैंकिंग में टाप टेन में मप्र के दो ही औद्योगिक क्षेत्र जगह बना पाए हैं। आधारभूत संरचना के मामले में पीथमपुर नंबर वन और गुजरात का औद्योगिक क्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा। इसी कड़ी में मंडीदीप 9वें नंबर पर आया।

जिलों से जानकारी जल्द मंगवाएंगे

जिला उद्योग केंद्रों के जरिये टेंडर जारी कर औद्योगिक विकास के काम करवाए जाते हैं। वहां से कभी जानकारी एलयूएन को भेज देते हैं तो कभी सीधे उद्योग विभाग को भेज दी जाती है। जिन जिलों से उपयोगिता प्रमाण-पत्र नहीं आए हैं, वहां से मंगवाए जाएंगे।

-दिलीप कुमार, एमडी, एलयूएन और कमिश्नर एमएसएमई



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.