भोपाल में बदलेगा 54 साल पुराना सायरन सिस्टम:मॉकड्रिल के दौरान बुधवार को शहर के कई इलाकों में नहीं सुनाई दिया था

Updated on 09-05-2025 03:32 PM

युद्ध या आपात स्थिति में लोगों को सतर्क करने के लिए भोपाल में नया सायरन सिस्टम लगाया जाएगा। यह सायरन शहर के प्रमुख स्थानों और बाजारों में लगाया जाएगा। इसका पूरा कंट्रोल प्रशासन के पास होगा। यह सिस्टम कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जुड़ा रहेगा।

बुधवार को हुई मॉक ड्रिल में सभी इलाकों में सायरन नहीं सुनाई दिए। इसी कारण यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस पर पुलिस कमिश्नर से बैठक कर जल्द निर्णय होगा। गौरतलब है कि भोपाल में 1971 में पाक से युद्ध के समय लगाया गया सायरन सिस्टम अब दम तोड़ चुका है। सायरन सिस्टम पूरे शहर में एक साथ ऑपरेट हो सकेगा। इससे एक सेकंड में ही लोगों को इमरजेंसी की सूचना मिल जाएगी। लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

स्कूल-कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सायरन का मतलब और व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। मॉक ड्रिल में कई जगह लाइट बंद नहीं हुई। इसलिए सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा। भेल और अन्य फैक्ट्रियों को भी सायरन सिस्टम से जोड़ा जा सकता है। इसके साथ आईटीएम के पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का भी उपयोग किया जाएगा। स्कूल-कॉलेज में इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.