बालाघाट में दोपहर एक बजे तक मतदान 54.47 प्रतिशत

Updated on 17-11-2023 02:13 PM

बालाघाट। लोकतंत्र के महापर्व में बालाघाट जिले में हर मतदाता सहभागी बन रहा है। बालाघाट में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 54.47% रहा। जिले में सुबह 9 बजे तक 14.45 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें बैहर 18.34, लांजी-13.93, परसवाड़ा-17, बालाघाट-11.66, वारासिवनी-14.24 और कटंगी में 11.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। 11 बजे तक 32.64% तक मतदान हुआ है। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में भी मतदान के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। युवा कतार में लगकर वोट डाल रहे हैं। साथ ही सबसे वोट करने की अपील कर रहे हैं।

चर्चित सीटों के पार्टी प्रत्याशी भी लोगों को मतदान का संदेश दे रहे हैं। जनता के साथ ही विधानसभा चुनाव में भाग्य अजमा रहे प्रत्याशियों ने भी मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। जहां गर्रा के मतदान केन्द्र क्रमाांक 161 में भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन ने धर्मपत्नी रेखा बिसेन के साथ पहुंचकर मतदान किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी विशाल बिसेन ने मतदान केन्द्र में आम मतदाताओं की तर लाईन में लगकर मतदान किया। जबकि परसवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर कावरे ने धर्मपत्नी कीर्ति कावरे के साथ पहुंचकर मतदान किया। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने भी पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया।

मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की ताकत है, इसलिए हर मतदाता जरूर मतदान करें, क्योंकि मताधिकार से ही अच्छे परिणाम आएंगे। जिले के सभी 1675 मतदान केंद्रों में प्रात सात बजे से प्रारंभ मतदान में शहरों की अपेक्षा गांव में मतदाता, घर से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। आम मतदाताओं के साथ ही प्रत्याशी भी मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान कर रहे है, इसी कड़ी में परसवाड़ा से प्रत्याशी रामकिशोर कावरे ने बालाघाट विधानसभा में पत्नी कीर्ति कावरे के साथ पहुंचकर मतदान किया। प्रत्याशी रामकिशोर कावरे ने बालाघाट विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 276 में मतदान करने के बाद कहा कि मध्यप्रदेश, क्षेत्र और ग्राम पंचायत के विकास, नौजवान युवाओं के भविष्य, किसान बंधुओं मजदूर, गरीब के जनकल्याण के लिए अवश्य करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.