एमपी में 553 विद्यालयों का होगा डेवलपमेंट:2.50 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

Updated on 01-08-2024 12:44 PM

एमपी सरकार अब पीएमश्री योजना के तहत 553 विद्यालयों को विकसित कर वहां बेहतर शिक्षा इंतजाम पर फोकस करेगी। पीएमश्री योजना में प्रदेश के हर विकासखंड से दो हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल या माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों का चयन किया जा रहा है।

इन विद्यालयों को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि ये स्कूल आसपास के अन्य स्कूलों के लिए उदाहरण बन सकें। पीएमश्री स्कूलों में वाटिका का विकास, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा, खेलने की सुविधा और लाइब्रेरी, लैब की व्यवस्था की जा रही है।

पहले चरण में 416 स्कूलों में काम

योजना के पहले चरण में 416 स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें 14 प्राइमरी स्कूल, 91 मिडिल स्कूल, 116 हाई स्कूल और 195 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में करीब 2 लाख 50 हजार विद्यार्थी के एनरोलमेंट दर्ज हैं। इन विद्यालयों के लिए करीब 220 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।

दूसरे चरण में 137 स्कूलों का चयन, ग्रीन स्कूल की तर्ज पर होगा विकास

दूसरे चरण में 137 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें 13 मिडिल स्कूल, 52 हाई स्कूल और 72 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इन पीएमश्री स्कूलों में 91 हजार 981 विद्यार्थी दर्ज हैं। पीएम श्री स्कूलों को ग्रीन स्कूल के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां छात्र-छात्राओं को डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास की सुविधा दी गई है।

पीएमश्री स्कूलों का मिशन ऐसे आदर्श स्कूल तैयार करना है जहां हर छात्र को अपनापन लगे और महसूस हो कि उसका ध्यान रखा जाता है। इन स्कूलों में एक सुरक्षित और प्रेरक सीखने का माहौल रखा जाता है, इन स्कूलों में सभी छात्रों को अच्छा भौतिक बुनियादी ढांचा और सीखने के लिए उपयुक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.