मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा आज से, 25 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Updated on 24-02-2025 01:02 PM
भोपाल : प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों की पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। इसमें प्रदेशभर से करीब 25 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षा दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक चलेंगी। पहला प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व मराठी विषय का है।

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश

वहीं जीआइएस समिट के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि राजधानी में जिनके परीक्षा केंद्र कार्यक्रम स्थल के आसपास हैं, उन केंद्रों पर बच्चों को पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। ऐसे 12 केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जिनके लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

बच्चों को घर से दो घंटे पहले निकलने को कहा

स्कूल शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देशित किया गया है कि 24 व 25 को जीआइएस समिट के कारण राजधानी में मार्ग परिवर्तित रहेगा। इस कारण विद्यार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा। इसके लिए घर से करीब दो घंटे पहले निकलने के लिए कहा गया है, ताकि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

भोपाल के इन केंद्रों पर नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी

शासकीय उमावि कस्तूरबा, शासकीय हाईस्कूल सरदार पटेल पंचशील नगर, कोपल हासे स्कूल नेहरू नगर, डीएवी स्कूल टीटी नगर, शासकीय हाईस्कूल 25 बटालियन भदभदा, शासकीय माध्यमिक शाला चंद्रशेखर आजाद टीटीनगर, रोजमेरी नगर हर्षवर्धन नगर, जैन पब्लिक स्कूल जैन नगर लालघाटी, शासकीय उमावि (महात्मा गांधी) गांधी नगर, लक्ष्मीदेवी हायर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर, शासकीय उमावि विद्या विहार, शासकीय उमावि अहमदाबाद (कोहेफिजा) शामिल हैं। इन केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जिले के पांच स्कूलों में एनसीईआरटी के प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे

जिले में पांच स्कूलों में भाषा का प्रश्नपत्र एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित भेजे जाएंगे। अन्य केंद्रों पर एससीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्नपत्र होंगे।

जिले में 103 परीक्षा केंद्रों पर करीब 34 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। पांचवीं के प्रश्नपत्र के बंडल सफेद कपड़े एवं आठवीं के लिए पीले रंग के कपड़े के पैकेट में होंगे।

विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश

  • प्रत्येक विद्यार्थी को गणवेश में आना होगा।
  • प्रवेश पत्र लेकर आना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं करना है।
  • पानी की बोतल साथ में लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्रों पर ओआरएस और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

जीआइएस समिट स्थल के आसपास 12 केंद्र हैं, जिसके लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। परीक्षा का समय दो बजे से है। अगर विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में परेशानी होती है तो नोडल अधिकारी उनकी मदद करेंगे। किसी भी परीक्षार्थी को रोका नहीं जाएगा। - ओपी शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक, भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.