6 जिलों को मिली बड़ी सौगात:400 से ज्यादा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति, गांव-गांव पहुंचेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं

Updated on 12-08-2025 11:20 AM

ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में रहने वाली आबादी को अब अपने घर से अधिकतम 30 मिनट की दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए 400 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की नियुक्ति की है।

खास बात यह है कि ये पद उच्च प्राथमिकता और आकांक्षी जिलों सीधी, सिंगरौली, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और डिंडोरी में भरे गए हैं।

415 सीएचओ की तैनाती, ग्रामीण स्वास्थ्य को मिलेगा मजबूती एनएचएम अधिकारियों के अनुसार, इन छह जिलों में कुल 415 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में की जा रही है।

इनकी नियुक्ति के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भावस्था देखभाल, बाल व किशोर स्वास्थ्य, संचारी-असंचारी रोग प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, वृद्धजन देखभाल, मुख, दंत, नेत्र व ईएनटी रोगों के साथ आपातकालीन सेवाएं भी नजदीक में उपलब्ध होंगी।

12 हेल्थ पैकेज, मुफ्त जांच व दवाइयां राज्यभर में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 12 तरह की समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का हेल्थ पैकेज लागू है।

यहां 17 प्रकार की पैथोलॉजी जांच और 126 तरह की दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं। इसके अलावा, योग दिवस, पोषण दिवस जैसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

90% से ज्यादा केंद्रों में नियुक्तियां पूरी प्रदेश में इस समय 12,551 आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्रियाशील हैं। इनमें से 10,189 केंद्रों पर सीएचओ की आवश्यकता थी, जिनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा पद अब भर चुके हैं। हाल ही में चयनित सीएचओ को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पदस्थापना स्थल के विकल्प चुनने का अवसर दिया था।

दस्तावेज सत्यापन के बाद संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंतिम नियुक्ति आदेश जारी करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.