6 साल पहले कोर्ट के लॉकअप में हुआ था विवाद:पुलिस बल से मारपीट करने वाले आरोपी बंदियों को 2 साल की सजा

Updated on 10-04-2025 01:22 PM

भोपाल सेंट्रल जेल से पेशी के लिए अपराधियों को न्यायालय लेकर पहुंचे नेहरू नगर पुलिस लाइन से पुलिस बाल के साथ मारपीट करने के 3 आरोपियों को भोपाल जिला न्यायालय ने 2-2 साल की सजा सुनाई है। आरोपी शादाब, रवि कुशवाहा और शफीक ने न्यायालय के लॉकअप में 9 पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और गाली गलौच की थी।

मामले में विशेष न्यायाधीश राजर्षि श्रीवास्तव ने फैसला सुनाया है। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पुनीत नारायण तिवारी ने पैरवी की है।

घटना 22 मई 2018 की है। फरियादी रामगोपाल साठे ने एमपी नगर पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वो पुलिस लाइन नेहरू नगर में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। घटना के दिन कुल 81 मुल्जिमों को पेशी के लिए भोपाल जिला न्यायालय पुलिस बल के साथ लाया गया था।

लंच के समय पर 42 बंदियों की पेशी कराने के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया था। इसी दौरान शाम के 4:30 बजे के करीब आरोपी शादाब ने लॉकअप में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बंदी एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इससे कई बंदी घायल भी हुए। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस स्टाफ के साथ भी तीनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें 9 पुलिसकर्मी आहत हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.