एमपी में बंदियों को सजा में 60 दिन की छूट:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सरकार का फैसला, 14 हजार को मिलेगा फायदा

Updated on 23-08-2025 03:07 PM

भगवान श्रीकृष्ण के नाम से साथ माखनचोर का टैग हटवाने के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 14 हजार बंदियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सजा में 60 दिन की छूट देने का फैसला किया है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री ने जेल विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं और जल्दी ही अलग-अलग जेलों में सजा काट रहे कैदियों को सजा में छूट के आधार पर रिहा करने की कार्यवाही की जाएगी।

शनिवार को एक्स पर किए गए ट्वीट में सीएम डॉ यादव ने लिखा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी प्रदेश की जेलों के दंडित बंदियों को सजा में करीब 60 दिन की छूट देने के लिए जेल विभाग को निर्देश दिए हैं।

आतंकवादी गतिविधि, लैंगिक अपराध, हत्या के गंभीर आरोपी इसमें शामिल नहीं हैं। इससे 21 हजार बंदियों में से लगभग 14 हजार लाभान्वित होंगे।

मंत्री पटेल बोले- यह फैसला प्रसन्नता देने वाला

सीएम मोहन यादव के द्वारा बंदियों को रिहा करने के फैसले पर मोहन सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि पहले भी यह परंपरा रही है कि राष्ट्रीय पर्व पर अच्छे व्यवहार वाले बंदियों को रिहा किया जाता रहा है।

ऐसे बंदियों की सजा कम कर सजा में राहत दी जाती रही है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारावास में हुआ है और उन्होंने दुनिया अधर्म से मुक्त कराने का काम किया है। ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर बंदियों को रिहाई देने का फैसला प्रसन्नता का विषय है।

पीएम से माखनचोर टैग हटाने की मांग करेंगे

इसके पहले सीएम डॉ यादव भगवान श्रीकृष्ण के नाम के साथ लगने वाले माखनचोर टैग को हटाने की कवायद भी शुरू कर चुके हैं। वे इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी निर्णय लेने का आग्रह करने वाले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
Advt.