सीएलसी के दूसरे चरण के बाद विधि कालेजों में 60 प्रतिशत सीटें रिक्‍त

Updated on 14-07-2023 12:41 PM

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के कालेजों में यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। वहीं बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश कम संख्या में हो रहे हैं। राजधानी में एलएलबी और एलएलएम कोर्स में प्रवेश काफी कम संख्या में हुए हैं। राजधानी के आठ कालेजों में 60 प्रतिशत से ज्यादा सीटें रिक्त हैं, जबकि स्टेट ला कालेज के एलएलएम पाठ्यक्रम में लगभग सीटें फुल हो चुकी हैं। प्रदेश में 90 विधि कालेजों में 11 हजार 300 सीटों पर प्रवेश देने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। इसमें अभी तक करीब 39 प्रतिशत प्रवेश हुए हैं। अभी भी 61 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इन कालेजों में एक अगस्त से सत्र शुरू होने वाला है। अब विभाग के पास प्रवेश कराने के लिए सिर्फ एक कालेज लेवल काउंसलिंग ( सीएलसी ) बची हुई है। अब कालेजों को सीएलसी के अंतिम चरण में सीटें भरने की उम्मीद है।

स्टेट ला कालेज में एलएलएम पाठ्यक्रम की सीटें फुल

राजधानी के स्टेट ला कालेज के एलएलएम पाठ्यक्रम की 20 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। वहीं एलएलबी की 180 सीटों में से 140 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अभी 40 सीटें रिक्त बनी हुई हैं। इन सीटों पर प्रवेश लेने के लिए करीब 72 विद्यार्थियों ने सीएलसी से प्रवेश लेने के लिए पंजीयन करा लिया है।प्रदेश में स्थिति

कोर्स - कालेज - सीटें - प्रवेश - रिक्त

एलएलबी - 88 - 11291 - 4477 - 6814

बीएएलएलबी - 17 - 1620 - 381 - 1239

एलएलएम - 42 - 1545 - 647 - 898

एलएलबी आनर्स - 15 - 1560 - 598 - 962
भोपाल में विधि कालेजों की स्‍थिति

कालेज - सीटें - प्रवेश - रिक्त

स्टेट ला कालेज - 180 - 140 - 40

सेफिया कालेज - 120 - 64 - 56

सत्यसार्इं कालेज - 60 - 04 - 56

करियर कालेज - 120 - 54 - 66

राजीव गांधी कालेज - 180 - 83 - 97

भोपाल डिग्री कालेज - 60 - 06 - 54
जय हिंद डिफेंस कालेज - 120 - 20 - 100

विद्यादायनी कालेज - 120 - 16 - 104


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.