पीजी डिप्लोमा में 60 फीसद छात्रों को थ्योरी में कर ‎दिया फेल

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
भोपाल । गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर और महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर के पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें ‎कि नेत्र चिकित्सा विज्ञान में पीजी डिप्लोमा करने वाले डॉक्टरों में करीब 65 फीसद को फर्स्ट ईयर की थ्योरी क्लास की परीक्षा में फेल कर दिया गया है। यह परीक्षा मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय लेता है। फेल हुए छात्रों में विश्वविद्यालय की प्रति बहुत ज्यादा गुस्सा है। उनका कहना है कि कोरोना के दौरान वह कोरोना से जुड़ी ड्यूटी में दिन-रात जुटे रहे। इस वजह से उनकी थ्योरी और क्लीनिकल दोनों तरह की पढ़ाई प्रभावित हुई है। राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा आयोग ने भी कोरोना से संबंधित ड्यूटी करने वाले मेडिकल छात्रों के प्रति परीक्षाओं में सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने को कहा था, लेकिन प्रदेश में छात्रों को फेल किया जा रहा है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। ज्ञापन में सिर्फ दो कॉलेजों के छात्रों का जिक्र है। हालांकि हकीकत में प्रदेश के सभी छह पुराने मेडिकल कॉलेजों में ऐसी ही स्थिति है। इन विद्यार्थियों के फेल होने के बाद अब एमडी-एमएस करने वाले अन्य छात्रों के मन में भी यही डर है कि कोरोना संक्रमण के दौरान ड्यूटी के चलते उनका पेपर बिगड़ा तो उन्हें भी फेल कर दिया जाएगा। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या यह हो सकती है कि तीसरी लहर आने पर प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़े तो जूनियर डॉक्टर ड्यूटी से बचेंगे। ऐसे में मरीजों को परेशानी होगी।मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि उन्होंने अपने परिवार को और खुद को जोखिम में डालकर कोरोना के मरीजों की सेवा की है। इसी वजह से उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.