इंदौर जिले में अब तक सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक वर्षा

Updated on 13-07-2023 12:37 PM
 इंदौर। इंदौर सहित प्रदेशभर में पिछले कुछ दिनों से मानसून मेहरबान है। यही वजह कि दो दिनों से शहर में अच्छी वर्षा हो रही है। जिले में अब तक सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। 12 जुलाई तक औसत 215.4 मिमी वर्षा होती है। अब तक 345.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। गुरुवार सुबह शहर में हल्के बादल छाए रहे। सुबह पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था।

पिछले वर्ष इस समय तक इंदौर में 124.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में जिले के सांवेर में सर्वाधिक 72.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। देपालपुर में 62.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इधर, कई जगह जल जमाव से वाहन चालक परेशान हुए।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक एक चक्रवाती घेरा उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में बना है। अगले 24 घंटे तक यह वहीं रहेगा। 13 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवाती घेरा सक्रिय होगा। ऐसे में गुरुवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और वर्षा की गतिविधियों में कमी रहेगी। 13 जुलाई को शहर में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

रुक-रुककर होती रही वर्षा

बुधवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की तेज बौछारें हुई। दिन में पश्चिमी हवा 15 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। वर्षा की तेज बौछारों के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों, चौराहों व गलियों में जलजमाव भी हुआ। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर शाम 5.30 बजे तक 5.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। वही रीगल स्थित वेदर स्टेशन पर शाम 5.30 बजे तक 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

1 जून से अब तक इंदौर में हुई वर्षा

(इंदौर के तीन अलग-अलग हिस्सों में लगे वर्षामापी यंत्र पर दर्ज वर्षा से स्पष्ट है कि शहर में वर्षा का असमान वितरण है।)

रीगल क्षेत्र: 276.25 मिमी

एयरपोर्ट क्षेत्र: 262.1 मिमी

कृषि महाविद्यालय क्षेत्र:249.60 मिमी

पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले की तहसीलों में वर्षा (12 जुलाई सुबह 8 बजे तक )

तहसील व वर्षामापी केंद्र 24 घंटे में वर्षा इस वर्ष अबतक वर्षा पिछले वर्ष अब तक वर्षा

सांवेर 72.8 मिमी 397.2 मिमी 250.2 मिमी
देपालपुर 62.2 मिमी 503 मिमी 279 मिमी

इंदौर 11.2 मिमी 256.2 मिमी 252 मिमी

महू 18 मिमी 293 मिमी 183 मिमी
गौतमपुरा 26.4 मिमी 357 मिमी 139.7 मिमी

हातोद 11 मिमी 266 मिमी ------


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.