लाल परेड मैदान पर 6302 कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

Updated on 10-11-2023 12:49 PM
भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दल और चुनाव कार्य के लिए लगभग 17 हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके सामूहिक मतदान के लिए लाल परेड मैदान में सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। जहां गुरुवार को पुलिस कर्मचारी और शासकीय कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। इसके अलावा 80 साल से अधिक आयु और दिव्यांग 26 मतदाताओं से भी घर-घर जाकर मतदान दलों ने मतदान कराया। शासकीय कर्मचारियों के मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

बनाए गए विशेष मतदान केंद्र

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने गुरुवार को डाक मतपत्र से अपने मत डाले हैं। लाल परेड मैदान में सुबह से मतदान शुरू हो गया था इसके लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां सुबह से ही पुलिसकर्मी मतदान करने के लिए पहुंच गए थे। जो पुलिसकर्मी मतदान करने से रह गए हैं, वे शुक्रवार को वोट डाल सकेंगे। गुरुवार को कुल दो हजार 103 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचरियों ने मतदान किया है। जबकि एक हजार 465 शासकीय कर्मचारियों ने मतदान किया है। अब तक कुल छह हजार 302 डाक मतपत्र से मतदान किए जा चुके हैं।

26 बजुर्गों व दिव्यांगों ने घर से किया मतदान

वहीं दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले कुल 2510 मतदाताओं के मतदान कराए जाने हैं। गुरुवार को ऐसे कुल 26 मतदाताओं से घर से मतदान कराया गया। इस तरह अब तक कुल दो हजार 422 मतदान हो चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.