64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021

Updated on 03-12-2021 05:57 PM

भोपाल। 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 के पदक वितरण समारोह में लोकायुक्त नरेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में गौरेगांव स्थित राज्य शूटिंग अकादमीा पहूंचे। उन्होंने 50 मीटर, शॉटगन, 25 एवं 10 मीटर शूटिंग रैंज का अवलोकन किया। आज 50 मीटर प्रोन और 10 मीटर मिक्स इवेन्ट के फायनल मुकाबले के विजेता खिलाड़ियों को मान. लोकायुक्त नरेश कुमार गुप्ता ने पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश कुमार गुप्ता उनकी धर्मपत्नि श्रीमती मनीषा गुप्ता के साथ-साथ भारतीय रायफल संघ के संयुक्त महासचिव पवन कुमार, संचालक खेल और युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता, अकादमी की हाई परफारमेंस कोच सुश्री सूमा शिरूर विशेष रूप से उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण के उपरांत लोकायुक्त नरेश कुमार गुप्ता से मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। हाई परफारमेंस कोच सुश्री सूमा शिरूर ने मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की उपब्धि से मान. लोकायुक्त महोदय को अवगत कराया।

विस्तृत परिणाम

मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर गोल्डी तोमर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 की 50 मीटर रायफल प्रोन वर्ग में दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मप्र ने 50 मीटर रायफल प्रोन स्पर्धा में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदकों पर कब्जा जमाया। इस चैंपियनशिप में मप्र अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 21 पदक जीत लिए है।

खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। चैम्पियनशिप का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मप्र शूटिंग अकादमी बिसनखेड़ी में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है।

मप्र के ऐश्वर्य ने 50 मीटर रायफल प्रोन जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरूष वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने दूसरा स्वर्ण 50 मीटर रायफल प्रोन पुरूष स्पर्धा में गोल्डी गुर्जर और हर्षित बिंजवा के साथ मिलकर जीता। गोल्डी ने अपना दूसरा स्वर्ण पदक 50 मीटर रायफल प्रोन सिविलियन में जीता।

इस स्पर्धा का रजत पदक मप्र के रमन शेखर ने अपने नाम किया। गोल्डी ने 50 मीटर रायफल प्रोन जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। 50 मीटर रायफल प्रोन जूनियर पुरूष टीम में ऐश्वर्य ने आदर्श तिवारी, अविनाश यादव के साथ रजत पदक भी जीता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.