भोपाल स्टेशन के पास 65 साल पुराना ईरानी डेरा साफ...:मेट्रो की बड़ी बाधा दूर - पहली बार मैदान जैसा दिखने लगा

Updated on 14-04-2025 01:00 PM

रेलवे स्टेशन के सामने बनने वाले मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन की आखिरी बाधा भी दूर हो गई है। प्रशासन ने ईरानी डेरा का बचा हुआ हिस्सा भी हटा दिया। तीन महीने पहले यहां से दुकानें हटाई गई थीं। शनिवार और रविवार को हुई कार्रवाई में स्टेशन में बाधक बन रहे मकानों को भी हटा दिया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के सामने पिछले कम से कम 65 साल से ईरानी डेरा के नाम से बस्ती थी। रेलवे स्टेशन के समीप होने से धीरे-धीरे यहां बड़ी संख्या में दुकानें भी बन गई थीं।

शनिवार को शहर एसडीएम दीपक पांडे के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने मेट्रो के अफसरों के साथ यहां मकान हटाना शुरू किया। कार्रवाई रविवार दोपहर बाद तक जारी रही। मेट्रो रेल कंपनी ने शासन द्वारा निर्धारित दर पर स्ट्रक्चर का मुआवजा दे दिया था, इसलिए कार्रवाई का विरोध नहीं हुआ। अब जो निर्माण यहां बचे हैं, वे मेट्रो के काम में बाधक नहीं हैं।

108 आरा मशीनें व अन्य कब्जे भी हटाए जाना हैं

मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए करीब तीन महीने पहले सॉइल टेस्टिंग हुई थी। काम शुरू करने के लिए भोपाल स्टेशन की एंट्री और एक्जिट का रास्ता और वाहन पार्किंग का स्थान बदला गया है। यह स्टेशन तैयार होने में तीन साल लगने की संभावना है। अभी मेट्रो रूट में बाधक 108 आरा मशीनें व अन्य कब्जे भी हटाए जाना हैं।

चार साल पहले आरएएफ के जवानों की मौजूदगी में हुई थी कार्रवाई... चार साल पहले पूरे इलाके को छावनी बनाकर आरएएफ के जवानों की मौजूदगी में यहां से कब्जा हटाया गया था। लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति जस की तस हो गई थी।

अब पूरी जमीन मेट्रो को मिली भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 के सामने वाले क्षेत्र में अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन और अन्य सुविधाओं के लिए अल्पना तिराहे के सामने से लेकर नर्मदा आइस फैक्ट्री तक करीब ढाई एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इस जमीन के ज्यादातर हिस्से पर अतिक्रमण था। लेकिन अब पूरी जमीन मेट्रो के कब्जे में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.