भोपाल जिला जेल में लगाए 72 सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम पर चौबीस घंटे नजर, मतगणना की पुख्ता तैयारियां

Updated on 30-11-2023 11:46 AM
भोपाल। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना से पहले जिला जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बालाघाट वाली घटना सामने आने के बाद से पुलिस -प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जिला जेल में 72 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे स्ट्रांग रूम पर चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही अंदर-बाहर 200 से अधिक पुलिस जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है, जो कि अलग-अलग शिफ्ट में पहरा दे रहे हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए लगभग 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन इस बार 42 अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं।

तीन दिन शेष, अंतिम चरण में तैयारियां

सात विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से जिला जेल में शुरू की जाएगी। इसके चलते प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यहां पर मतगणना के लिए लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं, जिससे हर राउंड के मतों की गिनती प्रत्याशी, प्रतिनिधि सहित अन्य को आसानी से सुनाई दे सके। मतगणना के दौरान किसी तरह की बिजली समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए स्थायी रूप से जनरेटर रखा गया है, जिस पर चौबीस घंटे बिजली कर्मचारी मौजूद हैं।

छावनी में बदल जाएगी जेल व आसपास का क्षेत्र

मतगणना के दिन जिला जेल व आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से छावनी में बदल जाएगा। यहां लगभग 500 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। जेल रोड पर परिसर में प्रवेश के लिए बने मुख्य द्वार से ही बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है। जबकि जेल के मुख्य द्वार पर बहुत पुख्ता बैरिकेडिंग की गई है, जिससे आसानी से कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। अंदर जाने वाले व्यक्ति को केंद्रीय निर्वाचन आयोग या फिर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी पत्र दिखाना होगा। इसके साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारी के मांगे जाने पर अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा।

पहले होगी अधिकारी-कर्मचारियों के मतों की गणना

जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिला जेल में सातों विधानसभा की दो हजार 49 ईवीएम अलग-अलग स्ट्रांग रूम में रखी हैं। इसी तरह डाक मतपत्र भी स्ट्रांग रूम में रखे हुए हैं। सबसे पहले सुबह आठ बजे 11 हजार शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके आधा घंटा बाद ईवीएम मतों की गणना की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए फोटोकापी मशीनें लगाई गई हैं।

प्रत्याशियों के अनुसार टेबल संख्या

विधानसभा चुनाव में हर बार मतगणना के दौरान 14- 14 टेबल लगाई जाती थीं, लेकिन इस बार प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार टेबल लगाई जा रही हैं। सबसे ज्यादा टेबल नरेला विधानसभा के लिए 21 रहेगी। इसके अलावा हुजूर और गोविंदपुरा के लिए 20-20 रहेगी। बैरसिया और उत्तर के लिए 16-16 और मध्य के लिए 14 टेबल पर मतगणना होगी। दक्षिण-पश्चिम में सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी हैं। इस कारण यहां पर डाक मतपत्रों की गिनती के लिए सबसे ज्यादा पांच टेबल लगेंगी। इसके बाद गोविंदपुरा में चार, हुजूर में तीन टेबल रहेंगी। बैरसिया, उत्तर और मध्य के लिए सिर्फ दो -दो टेबल लगाई जाएंगी।

इनका कहना है

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला जेल में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार 72 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे स्ट्रांग रूम पर चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। वहीं, जेल के अंदर व बाहर 200 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

                                                                - आशीष सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.