मध्‍य प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के 7,498 पद खाली, अतिथि विद्वानों से चलाया जा रहा काम

Updated on 29-07-2025 12:50 PM
भोपाल। प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं। सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के 12,895 पद हैं, जिनमें से 7,498 पद खाली हैं। 4, 015 पदों पर अतिथि विद्वानों को रखकर काम चलाया जा रहा है। यही स्थिति प्रदेश के 17 सरकारी विश्वविद्यालयों की भी है। इनमें 1,069 सहायक प्राध्यपकों के पद स्वीकृत है लेकिन 793 खाली हैं। पांच में तो एक भी सहायक प्राध्यापक नहीं है। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय और संजय उइके के प्रश्नों के लिखित उत्तर में दी।
  • जौरा से विधायक पंकज उपाध्यक्ष ने प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की स्थिति को लेकर प्रश्न किया।
  • इसके लिखित उत्तर में विभागीय मंत्री ने बताया कि सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के 12,895 पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल 5,397 ही भरे हैं।
  • रिक्त पदों पर अतिथि विद्वानों को रखकर अध्यापन का काम कराया जा रहा है।
  • सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारी के रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि विद्वानों को दो हजार रुपये प्रति दिवस एवं अधिकतम पचास हजार रुपये माह का मानदेय भुगतान किया जाता है।
  • अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण या पीएफ, बीमा, चिकित्सा सुविधा आदि देने की योजना का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
  • राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा, क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना, क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर और रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर में एक भी सहायक प्राध्यपक नहीं है।

ग्रंथपाल के 346 पद खाली

प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में ग्रंथपाल के 582 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 236 भरे हुए हैं यानी 346 खाली हैं। यह पद आउटसोर्स एवं जनभागीदारी से नहीं भरे जाते हैं। अतिथि विद्वानों से इसकी पूर्ति की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.