100 में से 75 दाने हों अंकुरित, तब ही समझें बीज बुवाई योग्य

Updated on 02-06-2023 07:16 PM

भोपाल। खरीफ के मौसम में सोयाबीन सहित अन्य फसलों को बोने के लिए पहले बीज को अंकुरण करके देखना बहुत जरूरी है। इसके लिए सोयाबीन हो या फिर अन्य बीज उसके 100 दानों को अंकुरित किया जाना चाहिए। यदि 100 में से 75 से अधिक दाने अंकुरित होते हैं तो वही बीज बोने योग्य होता है। इससे किसान को बेहतर उपज मिलती है। यह सलाह किसानों को कृषि विकास विभाग की उपसंचालक सुमन प्रसाद ने दी है। बता दें कि अब किसान ने खरीद के मौसम की फसलों को बोने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है इसी वजह से कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह और मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि खरीफ फसल बुवाई से पहले किसानों को बीज का अंकुरण कर परीक्षण कर लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसल के लिए उर्वरक व्यवस्था समिति या निजी व्यापारी से अपनी आवश्यकता अनुसार क्रय कर भंडारित करें। जिससे बुवाई के समय पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
प्राकृतिक खेती अपनाने के बारे में दी जा रही जानकारी

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के बारे में जानकारी दी जा रही है। किसान प्रायोगिक तौर पर प्राकृतिक खेती के घटक को सोयाबीन फसल पर प्रयोग कर परिणाम ले सकते हैं। आगामी फसलों के अधिक रकबे पर प्राकृतिक खेती करें। बीज उर्वरक एवं कीटनाशक क्रय से संबंधित संस्थाओं से पक्के बिल लेना जरूरी है। फसल विविधीकरण अपनाकर एक से अधिक फसल लें ताकि अल्प, अधिक वर्षा होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। साथ ही बीज का चयन करते हुए नवीन किस्म (10 वर्ष के अंदर) का चयन करें।
अब डिजिटल होंगे किसान क्रेडिट कार्ड

राजस्व विभाग की सहायता से किसानों को ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए किसान क्रेडिट कार्ड के एंड-टू-एंड कंप्यूटरीकरण की पद्धति लागू की गई है। पद्धति के कंप्यूटरीकरण से केसीसी ऋण देने की प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जाएगा। जो अधिक सुगम और किसानों के अनुकूल होगी। इस पद्धति के लागू होने से किसान को क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने के लिए बैंक शाखा में जाने एवं किसी प्रकार के दस्तावेज को जमा करने की जरूरत नहीं होगी। आवेदन आनलाइन एप से किए जा सकेंगे। साथ ही कृषि भूमि का सत्यापन भी आनलाइन हो जाता है। प्रकरण का अनुमोदन और संवितरण प्रक्रिया कुछ ही घंटों में पूरी होने से किसान त्वरित लोन प्राप्त कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.