मतदान कराने 75 हजार कर्मचारी हो रहे रवाना : 9 लोकसभा सीट पर कल होना है चुनाव

Updated on 06-05-2024 12:05 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को एमपी की 9 सीटों पर मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां ईवीएम समेत अन्य सामग्री लेकर बूथ के लिए रवाना हो रही हैं। प्रदेशभर में 75000 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती चुनाव आयोग ने की है। इसके लिए 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टरों ने मतदाताओं की सुरक्षा और गर्मी से बचाव के भी व्यापक इंतजाम किए हैं।

प्रदेश के मुरैना, भिंड, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, सागर, विदिशा, भोपाल और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को मतदान होना है। जिला मुख्यालयों से रवाना होने वाले मतदान दलों को जीपीएस लगे वाहनों से रवाना किया जा रहा है। पोलिंग टीम बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगी। मंगलवार सुबह डेढ़ घंटे में मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

सीहोर में दो बेड वाला आईसीयू बनाया

भोपाल लोकसभा क्षेत्र के अधीन सीहोर में मतदान सामग्री वितरण स्थल पर दो बिस्तरों वाला मिनी आईसीयू बनाया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल मेडिकल हेल्प मुहैया कराई जा सकेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान सामग्री वितरण स्थल सहित सभी मतदान केंद्रों में छाया, पानी, दवा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

बूथ पर मतदाताओं को मिलेगा छाछ, शरबत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि मतदाताओं को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए जलजीरा, आम का पना, छाछ, शरबत, पीने के लिए ठंडा पानी, शामियाना, बैठक व्यवस्था, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.