लाड़ली बहना योजना के 7.59 लाख रुपये यूपी के अकाउंट में भेजे, बैंक ने वापस लौटाए

Updated on 29-11-2024 12:29 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में संचालित ‘लाड़ली बहना’ योजना के 7.59 लाख रुपये सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) के बैंक खातों में तकनीकी त्रुटि (टेक्निकल ग्लिट्ज) के कारण जमा हो गए थे।

बैंक के उप महाप्रबंधक प्रमोद मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को नेशनल पेमेंट कॉर्पोंरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) भुगतान प्रणाली के माध्यम से राशि उनके खाते में डाली जाती है।

इसमें व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। ऐसे में गलत डेटा फीडिंग की आशंका निराधार है। उधर, भोपाल के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की संबंधित शाखा के प्रयास से गुरुवार को यह राशि वापस भी मिल गई है।

विभाग ने लिखा था पत्र उल्लेखनीय है कि नवदुनिया ने 26 नवंबर को ‘लाड़ली बहना योजना के 7.59 लाख सिद्धार्थनगर पहुंचे’ , शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक हरीश कुमार खरे ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए कहा था।

दो खातों में पहुंची थी राशि

सिद्धार्थनगर में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को बैंक के मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय ने यह रकम मध्य प्रदेश सरकार को लौटा दी। इसके बाद खातों को बहाल कर दिया गया।

यहां के जोगिया विकास क्षेत्र के हरैया गांव की गीता व उदयपुर कस्बे के आशुतोष कर पाठक का बचत खाता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की उदयपुर शाखा में है। शनिवार को गीता के खाते में 6.92 लाख व आशुतोष के खाते में 67 हजार रुपये आ गए थे। खाताधारकों की शिकायत पर बैंक ने छानबीन कराई तो पता चला कि यह रकम मध्य सरकार के लाड़ली बहना योजना की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.