भोपाल रेल मंडल में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया:रेल सुरक्षा बल, स्काउट्स-गाइड्स का मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

Updated on 27-01-2025 12:24 PM

76वां गणतंत्र दिवस भोपाल रेल मंडल में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम हबीबगंज रेलवे कॉलोनी स्थित खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) देवाशीष त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद उन्होंने रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की आकर्षक परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीआरएम ने पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक का संदेश का वाचन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने कहा, "हमारे रेलकर्मियों ने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा, अनुशासन और सतर्कता के साथ निभाया है। मुझे गर्व है कि हमारे पास इतने कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी हैं। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं, जो अपनी मेहनत और समर्पण से रेलवे को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।"

आयोजन के दौरान कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। रेल सुरक्षा बल और स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। नागरिक सुरक्षा समिति ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की भोपाल मण्डल अध्यक्षा गुंजन त्रिपाठी और संगठन की अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर, योगेन्द्र बघेल, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में डीआरएम ने अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया। उन्होंने भोपाल रेल संस्थान, समाज कल्याण केंद्र और बोट क्लब भोपाल में स्थित ऐतिहासिक "हिल स्टैलियन स्टीम इंजन" पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों को एक साथ लाने का अवसर भी प्रदान किया। इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर देश की सेवा और रेलवे को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.