कीचड़ से भरी गोशाला में रखा गया था 78 गायों को, प्रशासन ने छुड़ाकर मेडिकल जांच के लिए भिजवाया

Updated on 04-07-2024 11:02 AM

करोंद इलाके में कीचड़ से भरी गोशाला में गायों को रखा जा रहा था। प्रशासन की टीम बुधवार दोपहर कार्रवाई के लिए पहुंची, तो कुछ लोगों ने उसका विरोध किया। अधिकारियों की समझाइश के बाद विरोध शांत हो गया। गोशाला से 78 गायों को मुक्त कराया। उन्हें बहुत गंदगी में रखा गया था। गोशाला की हालत को देखते हुए सभी गायों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। गोशाला को करीब 6 साल से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर चलाया जा रहा था। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है।

शेड तक नहीं था: सभी गायों को खुले में रखा गया था। बारिश से बचने के कोई खास इंतजाम नहीं होने से पूरे में कीचड़ ही कीचड़ हो गया था। उसी कीचड़ में गायों को खाने के लिए भूसा डाला जा रहा था।

पहले डेयरी चला रहे थे

एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि की करोंद के करोंद कला गांव में करीब 0.200 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर रामबाबू पिता मथुरा प्रसाद द्वारा अतिक्रमण किया था। उन्होंने वहां पर एक गोशाला बनाई थी। उस पर उनका करीब 6 साल से कब्जा था। करीब 15 दिन से उसकी शिफ्टिंग किए जाने के प्रयास किए जा रहे थे।

बुधवार को टीम के साथ सभी गायों को शिफ्ट किया गया। बारिश और कीचड़ में रखी गईं 78 गायों को नगर निगम की गो संवर्धन शाखा के माध्यम से स्वास्थ्य जांच कराया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें सरकारी गोशाला में भेजा जाएगा। गोशाला बनने से पहले यहां पर डेयरी संचालित हो रही थी। उसी को गोशाला बनाया दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.