भोपाल और इंदौर में 8-8 पॉजिटिव

Updated on 18-12-2021 05:48 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को भोपाल और इंदौर में 8-8 पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में 1 साल का बच्चा पॉजिटिव आया है। उज्जैन में 2 पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन पहले संक्रमित मिले प्रोफेसर की पत्नी और प्रोफेसर दोस्त भी पॉजिटिव आए हैं। जबलपुर, अनूपपुर, रायसेन में 1-1 संक्रमित मिला है। बाकी दूसरे जिलों से हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है।

भोपाल में गुरुवार को 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें अरेरा कॉलोनी के एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित मिले। इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों पुरुष हैं, जिनकी उम्र 90, 46 और 22 साल है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा साकेत नगर का एक 28 साल का का युवक, खजुरी कलां की 60 साल की महिला समेत दो अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिकतर एसिम्प्टोमैटिक हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

प्रदेश में 29 दिन में 468 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 195 और इंदौर 171 शामिल हैं। भोपाल में अभी 65 एक्टिव केस हैं। इनमें 26 होम आइसोलेशन में और 39 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 446 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 741 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। गुरुवार को 16 मरीज ठीक हुए। करीब 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.