प्रभु श्रीनाथजी को लगाया 80 प्रकार के व्यंजनों का भोग, गायत्री शक्तिपीठ ने निकाली कलश यात्रा

Updated on 17-08-2023 12:40 PM

भोपाल। पुराने शहर के लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में पुरुषोत्तम मास महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को अन्नकूट उत्सव मनाया गया। प्रभु श्रीनाथ को 80 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। जिसमें विभिन्न तरह की मिठाइयां, बर्फी, मटरी, बूंदी, दूध, दही सहित अन्य पकवान शामिल थे। श्रदधालुओं ने चिर जीवो लाल गोवर्धन धारी जैसे भजन गाए और भगवान की आरती की। इसके बाद यह विशेष प्रसाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

मंदिर के मुखिया पंडित श्रीकांत शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सावन के झूले के दर्शन होंगे। एक विशेष झांकी सजाई जाएगी, जिसमें प्रभु श्रीनाथ हरी पत्तियों से बने झूले में विराजमान होंगे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।


गायत्री परिवार ने कलश यात्रा के जरिए दिया पौधारोपण का संदेश

गायत्री परिवार भोपाल की ओर अमृत कलश के माध्यम से संजीवनी साधना कराई गई। महीने भर की साधना के बाद पूर्णाहुति 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ के माध्यम से गायत्री शक्तिपीठ भोपाल पर संपन्न हुई। इसके बाद वृक्ष गंगा कांवड़ एवं शक्ति कलश यात्रा निकाली गई। इसके जरिए मां धरती को हरी चुनरी ओढ़ाने, पर्यावरण संतुलन के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। इसमें कहा गया कि अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाएं। ये वृक्ष वायु प्रदूषण, कल-कारखानों का धुआं आदि को अपने में सोख करके हमें शुद्ध वायु आक्सीजन देते हैं। यही श्रावण मास, अधिकमास या पुरुषोत्तम मास की साधना का महत्व एवं सार्थकता है। प्रज्ञा पीठ से आरपी हजारी के मार्गदर्शन में अमृत कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। कलश यात्री गायत्री शक्तिपीठ से शुरू होकर, बोर्ड आफिस, ज्योति टाकीज, प्रेस कांप्लेक्स होते हुए वापस गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर संपन्न हुई। इस कलश यात्रा में 600 बहनें मंगल कलश अपने सर पर रखकर और कुछ बहनें पौधे कावड़ अपने कंधों पर रखकर चल रही थीं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.