स्‍कूल से लौट रही 8वीं की छात्रा से होटल में दुष्कर्म, आरोपित फरार

Updated on 21-07-2023 03:04 PM

सागर । शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में स्‍थित एक होटल में 14 साल की स्कूली छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपित बहला-फुसलाकर उसे होटल में ले गया था। मां के साथ थाने पहुंची छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

मोतीनगर थाना पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 8वीं की छात्रा से मालथौन निवासी निकित यादव ने दुष्कर्म किया। आरोपित स्वसहायता समूह से जुड़ा हुआ है। वह पीड़िता के साथ-साथ उसके स्‍वजनों से भी परिचित है। गुरुवार दोपहर को जब छात्रा स्कूल से अपने घर आ रही थी, तभी निकित उसे रास्ते में मिला। वह उसे बहला-फुसलाकर होटल राम सरोज पैलेस के कमरा नंबर 304 ले गया, जहां आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ जबर्दस्ती की। छात्रा को आरोपित से संघर्ष करने में चोटें भी आईं। आरोपित ने छात्रा को धमकाया कि किसी को भी इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद मां उसे लेकर मोतीनगर थाना पहुंची। जहां पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।


धर्माश्री स्थित होटल सागर सरोज सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन के चचेरे भाई की बताई जा रही है। जिसे दीपक जैन संचालित करता है। विधायक जैन का कहना है कि होटल संचालन से उनका कोई लेना-देना नहीं। यह होटल उनके चचेरे भाई की है।

होटल जाकर पुलिस ने की जांच

पुलिस पीड़िता को अपने साथ होटल सागर सरोज लेकर गई। वहां मौका मुआयना किया। साथ ही छात्रा के बताए अनुसार उस कमरे में जाकर भी शिनाख्ती की गई। देर रात पुलिस ने आरोपित पर पास्को एक्ट, दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत मामला कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रात में ही पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मालथौन गई, लेकिन आरोपित वहां से भाग चुका था। छात्रा ने बताया कि आरोपित पहले भी उसके साथ एक बार दुष्कर्म कर चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.