सागर हादसे में गई 9 बच्‍चों की जान, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्‍टर और एसपी को हटाया, संयुक्‍त कलेक्‍टर पर भी गिरी गाज

Updated on 05-08-2024 12:41 PM
भोपाल। सागर जिले के शाहपुर में हादसे में 9 बच्चों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के निर्देश पर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को देर रात हटा दिया गया। उनके स्थान पर संदीप जी आर को कलेक्टर और सहवाल को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही संयुक्त कलेक्टर सागर संदीप सिंह को भी हटा दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ डाॅक्टर हरिओम बंसल को निलंबित कर दिया गया है।
मानसून से पहले मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं होने चाहिए।
सीएम ने कहा था कि अधिकारी संवेदनशील और सतर्क रहें लेकिन जिस तरह से सागर के शाहपुर में घटना घटी उसे अधिकारियों की लापरवाही माना गया।
इसके कारण मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों को हटाया गया है। अभिषेक तिवारी अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय होंगे।
विकास कुमार सहवाल की कार्यभार ग्रहण करने पर रायसेन जिले की पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पास रहेगा। वहीं, सागर कलेक्टर दीपक आर्य को मंत्रालय में उप सचिव सदस्य किया है।

संदीप जी आर के स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा पार्थ जैसवाल को छतरपुर का कलेक्टर बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह को हटाकर मंत्रालय में अवर सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

उल्‍लेखनीय है कि सागर जिले के शाहपुर में रविवार को हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण के दौरान कच्‍ची दीवार गिर जाने से 8 से 15 वर्ष के 9 बच्‍चों की मौत हो गई थी। यहां बड़ी संख्‍या में बच्‍चे पार्थिव श‍िवलिंग बनाने पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.