9 साल की मासूम से घर ले जाकर बैड टच:जागरूकता कार्यक्रम से लौटी छात्रा ने मां को सुनाई आपबीती, केस दर्ज

Updated on 17-03-2025 02:03 PM

भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था, इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला युवक पीड़िता को सभी की नजर से बचाते हुए अपने घर में ले गया। यहां पर उसने मासूम के साथ छेड़खानी की और बाद में धमकी देते हुए छोड़ दिया।

स्कूल में जब बैड टच के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ तो मासूम ने घर जाकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि 9 साल की मासूम करोंद इलाके में रहती है, वह स्कूली स्टूडेंट है। धुलेंडी वाले दिन मोहल्ले में होली खेली जा रही थी। इस दौरान मासूम भी अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी तभी मोहल्ले में रहने वाले सोनू कुशवाहा ने मासूम को अपने घर ले जाकर अश्लील हरकतें की।

स्कूल से लौटकर मां को बताई थी घटना

चूंकि घर में और मोहल्ले में लोगों का आना-जाना था तो उसने बेड टच करने के बाद उसने मासूम को किसी को कुछ भी न कहते हुए घर जाने दिया। इसके बाद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मासूम को बैड टच के बारे में बताया गया कि उसे युवक द्वारा की घटना की याद आ गई। उसने घर जाकर अपनीं मां को बताया कि सोनू कुशवाहा ने उसके साथ बेड टच किया। मां ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।

सरेराह युवती से छेड़छाड़

छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय युवती रविवार की शाम करीब 6 बजे गल्ला मंडी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान शफीक नामक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। घर पहुंचकर पीडि़ता ने परिजनों को बताया और उसके बाद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.