इंजीनियरिंग कालेजों में अंतिम दिन विभिन्न कोर्सेस में 915 प्रवेश हुए

Updated on 31-10-2023 12:03 PM

भोपाल प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में खाली करीब 65 हजार सीटों को भरने के लिए कालेज लेवल काउंसलिंग ( सीएलसी) राउंड की प्रक्रिया चलाई गई। तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) द्वारा प्रवेश के लिए 27 से 30 अक्टूबर के चलाए गए सीएलसी के तहत सोमवार शाम तक विभिन्न कोर्सेस में कुल 1649 पंजीयन हुए हैं। इसमें 915 ने प्रवेश लिया है। वहीं 11 कोर्स ऐसे हैं, जिसमें किसी भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है।

बता दें कि डीटीई द्वारा इससे पहले 20 पाठ्यक्रमों की 2.14 लाख सीटों पर 1.47 लाख प्रवेश हुए हैं। ऐसे में इस साल करीब 65 हजार से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। वहीं आर्किटेक्चर में मंगलवार तक प्रवेश लेने का मौका दिया गया है। प्रवेश प्रकिया के तहत मध्यप्रदेश के सरकारी, स्वशासी, अनुदान प्राप्त, स्ववित्तीय, निजी क्षेत्र संस्थानों में संचालित, एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। इनमें बी.ई./बी.टेक में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा के आधार पर एंट्री दी जा रही है। आईटीआई से डिप्लोमा, डिप्लोमा (एमओएम/बीसीसी/फिल्म टेक्नोलॉजी एंड टीवी प्रोडक्शन आदि में डिप्लोमा आदि के आधार पर इंजीनियरिंग में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं एमटेक-एमई(पूूर्ण कालिक), एमबीए (पूर्ण कालिक) तथा एम.सी.ए कोर्स के लिए बीई./बीटेक, बी. डिजाईन, एकीकृत एमबीए, एकीकृत एमसीए, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नालॉजी के आधार पर एडमिशन किए जा रहे हैं।

सबसे अधिक एमबीए में 580 प्रवेश

इस सीएलसी राउंड के तहत इंजीनियरिंग कालेजों में सबसे अधिक पंजीयन एमबीए के लिए हुए हैं। एमबीए के लिए सोमवार शाम तक कुल 1099 पंजीयन हुए, जबकि आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रात 11.30 बजे तक जारी रही। इसमें 580 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

किस कोर्स में कितने पंजीयन

सोमवार शाम तक एकीकृत एमबीए में 1, बीई/टेक 154, बीई/ फार्मेसी 179, एमबीए 1099, एमसीए 25, एमइ/एमटेक में 73, एमए आर्किटेक्चर में 1, इंजीनियरिंग डिप्लोमा 117 पंजीयन हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.