भोपाल में 92 साल की पेप कंवर ने वोट डाला:85+ बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को 'वोट फ्रॉम होम' सुविधा शुरू

Updated on 26-04-2024 12:57 PM

भोपाल में 85+ उम्र के बुजुर्ग वोटर या फिर ऐसे मतदाता, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते, उनके लिए शुक्रवार से 'वोट फ्रॉम होम' सुविधा शुरू की गई है। दो दिन तक बुजुर्ग और दिव्यांग घरों से वोट दे सकेंगे। पहले दिन, शुक्रवार को 90 रूट पर पोलिंग टीम मैदान में है। वोटिंग प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

बैरसिया की ग्राम पंचायत गढ़ाकलां की 92 वर्षीय पेप कंवर ने भी घर से ही वोट डाला। वहीं, नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता बसंत पेंड़से ने भी सुविधा का लाभ लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि भोपाल में वोट फ्रॉम होम सुविधा दो दिन तक रहेगी। पहले दिन 90 रूट पर वोटिंग की सुविधा दी गई है। एक रूट पर 10-20 तक वोटर हैं। शनिवार को 30 रूट पर टीमें जाएंगी।

पुलिस सुरक्षा के बीच जा रही टीमें
शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान दल बुजुर्गों-दिव्यांगों के घर तक पहुंचकर वोट डलवा रही है। पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। मतदाताओं से डाक मत पत्र डलवाए जा रहे हैं।

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कर सकेंगे मतदान
भोपाल जिले की सभी 7 विधानसभाओं में 85+ उम्र के 1454 और दिव्यांग 318 मतदाताओं को सुविधा दी जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पांडे ने बताया, ऐसे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता, जो पोलिंग बूथ पर नहीं जा सकते, उनसे बीएलओ ने कुछ समय पहले फार्म भरवाए थे। इसी आधार पर आज से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे।

भोपाल में 22 कैंडिडेट्स मैदान में
भोपाल लोकसभा सीट से कुल 22 उम्मीदवार मैदान में है। ऐसे में 2 बैलेट यूनिट यानी, बीयू लगेगी। बैलेट यूनिट में कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव पहले, बीजेपी के आलोक शर्मा दूसरे और बसपा के भानुप्रताप सिंह यादव तीसरे नंबर पर है। इन्हें चुनाव चिह्न क्रमश: हाथ का पंजा, कमल का फूल और हाथी मिला है। वहीं, अन्य पार्टी और निर्दलीय कैंडिडेट्स को भी चुनाव चिह्न दिए गए हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.