नौवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मरने से पहले भाई से फोन पर की थी बात

Updated on 25-11-2023 01:36 PM
भोपाल । रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित गांव सरवर में रहने वाले नौवीं के छात्र ने गुरुवार दोपहर को फांसी लगा ली। उसका शव घर के पास नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

गौहरगंज का रहने वाला था

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय पंकज पुत्र मानसिंह मौर्य मूलत: गौहरगंज जिला रायसेन का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ गुरुकुल परिसर में रहता था। वह सरवर गांव के स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता गुरुकुल में भृत्य की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पंकज गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। स्वजन उसकी तलाश में निकले तो शाम को उसका शव गुरुकुल से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा।

मोबाइल से भी नहीं मिला प्रमाण

पुलिस को पंकज के पास से मोबाइल मिला था। उसका पैटर्न लाक खोला गया, लेकिन उसमें सुसाइड नोट और खुदकुशी की वजह का कोई प्रमाण नहीं मिला है। स्वजन से हुई पूछताछ में पंकज के इस तरह का कदम उठाने के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी।

भाई को किया था फोन

फांसी लगाने से पहले पंकज ने अपने बड़े भाई बहादुर मौर्य को फोन किया था। रेस्टोरेंट में काम करने वाले बहादुर ने पुलिस को बताया कि भाई ने उससे हालचाल पूछा था। बहादुर ने पंकज से कहा कि हाल चाल क्यों पूछ रहा है तो उसने फोन काट दिया था। उसके बाद पंकज ने तीन दोस्तों के साथ चाय पी और उनसे बातों ही बातों में माफी भी मांगी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.